राष्ट्रीय

Rain News: ठंड में बढ़ने वाली है परेशानी, इन राज्यों में जमकर होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Heavy Rain Alert: दो महीने पहले मानसून ने देश भर में खलबली मचा रखी थी। अब चक्रवाती तूफान ने भारी बारिश का दौर फिर से शुरू कर दिया है। आज कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है।

3 min read
Nov 27, 2025
बारिश का अलर्ट। (पत्रिका फाइल फोटो)

मानसून (Monsoon) को वापस गए लगभग दो महीने हो चुके हैं। इसके बावजूद, देश में भारी बारिश का दौर बंद नहीं हुआ है। कई राज्यों में सुबह-शाम के समय लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने परेशानी बढ़ाने वाला अपडेट दिया है।

मौसम विभाग (India Meteorological Department – IMD) के पूर्वानुमानों के मुताबिक, भारी बारिश देश के कई हिस्सों में ठंड बढ़ा सकती है। आज यानी कि 27 नवंबर को दक्षिण भारत और अंडमान क्षेत्र में अत्यधिक बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें

मौसम का मिज़ाज बदला: 22-25 नवंबर के दौरान होगी भारी बारिश, इन राज्यों में बादल बरसने का अलर्ट

चक्रवाती तूफान 'सेन्यार' (Cyclone Senyar) के प्रभाव से तेज हवा और भारी बारिश होने की उम्मीद है। जो मलक्का जलडमरूमध्य से पूर्वी दिशा में बढ़ रहा है। हालांकि, मानसून के समय में इन इलाकों में जमकर वर्षा हुई थी।

राजस्थान में बारिश का अनुमान

उत्तर और मध्य भारत में ज्यादातर शुष्क मौसम रहेगा, लेकिन राजस्थान (Rajasthan Heavy Rainfall Alert) में अगले दो दिनों तक बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, आज यानी कि 27 नवंबर को अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, और आसपास के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान गरज-चमक और तेज हवा भी चलने का अनुमान है। राजस्थान (Rajasthan Rain News) में मानसून (Monsoon Impact) के दौरान भी जमकर बारिश हुई थी। यहां तक कि कुछ जिलों में जलजमाव तक की स्थिति उतपन्न हो गई थी।

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?

(Weather News In Hindi) दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में मौसम पूरी तरह से साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट हो सकती है। हालांकि, मानसून के दौरान, इन राज्यों में झमाझम बारिश देखने को मिली थी।

बिहार-झारखंड में कैसे रहेगा मौसम?

  • मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में आज बारिश का अनुमान नहीं है, लेकिन भीषण ठंड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कई जिलों में अगले दो दिनों में तापमान 1‑2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। पछुआ हवा की तेज गति ठंड बढ़ाने वाली है।
  • वहीं, झारखंड में भी आज मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है। किसी भी जिलों में बारिश का अनुमान नहीं है। हालांकि, तेज हवा के कारण तापमान में गिरावट हो सकती है। बता दें कि दो महीने पहले तक मानसून के कारण बिहार-झारखंड में भयंकर बारिश देखने को मिली थी।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में भी आज बारिश का अनुमान नहीं है। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, रामपुर, बिजनौर, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और अयोध्या सहित प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, यह भी बताया गया है कि तेज हवा की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में आज भारी बारिश (Heavy Rainfall Alert) का अनुमान है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश के साथ तेज हवा और बिजली चमकने की संभावना है। ऐसे में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। तूफान का सीधा असर यहां सबसे ज्यादा रहेगा।

तमिलनाडु और पुडुचेरी में विभिन्न जगहों पर आज भारी बारिश का अनुमान है। रामनाथपुरम, पुडुकोट्टई, तंजावुर, तिरुवारुर, नागापट्टिनम, तूथुकुदी और तिरुनेलवेली में सबसे अधिक बारिश का प्रभाव देखने को मिलेगा। गरज-चमक के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और अलप्पुझा में आज झमाझम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, समुद्री इलाकों में ऊंची लहरें भी उठने की संभावना है।

Also Read
View All

अगली खबर