
मानसून (Monsoon) का सीज़न इस साल पिछले कई सालों की तुलना में ज़्यादा बेहतरीन रहा और देशभर में शानदार बारिश देखने को मिली। कई राज्यों में तो इतनी बारिश हुई कि पुराने सभी रिकॉर्ड्स पानी में बह गए और लोग भी जमकर भीगे। मानसून के दौरान सुहावना मौसम रहने से तापमान भी कम रहा जिससे लोगों को गर्मी से आराम मिला। मानसून के बाद भी देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। देश में अब मौसम का अंदाज़ बदल गया है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने अगले 4 दिन देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।
मानसून के दौरान हिमाचल प्रदेश में जोरदार बारिश हुई। हालांकि मानसून के जाने के बाद हिमाचल प्रदेश में बारिश रुक गई, लेकिन पिछले कुछ दिनों में राज्य में एक बार फिर बारिश शुरू हो गई। अब हिमाचल प्रदेश में मौसम का अंदाज़ बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 4 दिन हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड के लिए भी मानसून का सीज़न कमाल का रहा और अच्छी बारिश हुई। हालांकि मानसून के बाद राज्य में बारिश रुकी, लेकिन पिछले कुछ दिनों में एक बार फिर उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अब उत्तराखंड में मौसम का अंदाज़ बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 4 दिन उत्तराखंड में जमकर बादल बरसेंगे।
देश के कई राज्यों में मौसम का अंदाज़ बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है केरल, तमिलनाडु, पंजाब, कर्नाटक, कराईकल, अंडमान-निकोबार, माहे, पुडुचेरी, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 4 दिन भारी बारिश होगी।
राजस्थान में ठंड का असर दिख रहा है। हालांकि यह ठंड सिर्फ सुबह और रात के समय की ही है। इसी बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि राज्य में ठंड का असर ऐसे ही बना रहेगा। हालांकि फिलहाल शीतलहर नहीं चलेगी। 21 दिसंबर को नए सिस्टम के एक्टिव होने से राजस्थान में कई जगह बारिश का अलर्ट है। सुबह के समय कई जिलों में कोहरे का भी अलर्ट है।