राष्ट्रीय

मानसून की रफ्तार फिर तेज़: अगले 96 घंटों में होगी भारी बारिश, इन राज्यों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

Heavy Rain Alert: देशभर में एक बार फिर मानसून की रफ्तार तेज़ हो गई है और इसका असर भी दिख रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि देश के कई राज्यों में अगले 96 घंटों में भारी बारिश होगी।

2 min read
Sep 02, 2025
IMD issues Heavy Rain Alert

मानसून (Monsoon) ने जब से देश में एंट्री ली है, तब से अब तक देशभर के कई राज्यों में जमकर बादल बरसे हैं। देशभर के लिए मानसून का यह सीज़न शानदार रहा है। कुछ राज्यों में तो इतनी मूसलधार बारिश हुई है कि वो लोगों की परेशानी की वजह बन गई है। हालांकि देशभर में मानसून की रफ्तार में उतार-चढ़ाव की वजह से रुक-रूककर लगातार बारिश होने का सिलसिला बना हुआ है, जिससे मौसम अच्छा हुआ है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने बताया है कि देश के कई राज्यों में मानसून की रफ्तार तेज़ हो गई है जिससे अगले 96 घंटों में देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है।

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान में इस बार मानसून का सीज़न शानदार रहा है। राजस्थान में इस बार मानसून की तेज़ रफ्तार देखने को मिली है, जिससे राज्य के कई जिलों में जमकर बादल बरसे हैं। इससे न सिर्फ लोगों को गर्मी से राहत मिली है, बल्कि सुहावने मौसम को लोगों ने एन्जॉय भी किया है। राज्य में रुक-रूककर बारिश का सिलसिला बना हुआ है। अब राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिर से तेज़ हो गई है। मौसम विभाग के अलर्ट (IMD Alert) के अनुसार अगले 96 घंटों में राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश होगी। इसके साथ ही तेज़ हवाएं, आंधी और बिजली गरजने का भी अनुमान है।

राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

देश की राजधानी दिल्ली में मानसून की शुरुआत में कम बारिश हुई, पर पिछले कुछ हफ्तों में मानसून की रफ्तार में तेज़ी से दिल्ली में भी अच्छी बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार दिल्ली में अगले 96 घंटों में रुक-रूककर अच्छी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज़ हवाओं और आंधी चलने की भी संभावना है।

इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने अगले 96 घंटों में मानसून की रफ्तार तेज़ होने और जमकर बादल बरसने का अलर्ट जारी किया है। अगले 96 घंटों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। गोवा, गुजरात-सौराष्ट्र और कोंकण में कई जगह अगले 96 घंटों में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कई इलाकों में अगले 96 घंटों में जमकर बादल बरसने का अलर्ट है। अगले 96 घंटों में मानसून के असर से केरल, तमिलनाडु, यनम, तेलंगाना, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और लक्षद्वीप के कई इलाकों में जगह जमकर बादल बरसेंगे। मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड मणिपुर और त्रिपुरा में अगले 96 घंटों में रुक-रूककर अच्छी बारिश हो सकती है।

कई इलाकों में होगी रिमझिम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अगले 96 घंटों के दौरान उत्तरपश्चिम भारत, दक्षिण भारत, पश्चिम भारत, उत्तरीपूर्व भारत और पूर्वी और मध्य भारत के कई इलाकों में हल्की-मध्यम बारिश का अलर्ट है। इस दौरान तेज़ हवाएं और आंधी भी चल सकती हैं।

Also Read
View All

अगली खबर