28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिन में मिले राहुल गांधी और शाम को इमरान प्रतापगढ़ी ने की मुलाकात, जानें कौन है मोहम्मद इरफान; जो CJP आंदोलन से हुए फेमस

Who is Mohammad Irfan: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी आंदोलन के दौरान चर्चा में आए मोहम्मद इरफान अपने वायरल वीडियो के चलते राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं। संविधान और शिक्षा पर उनके विचारों ने लोगों का ध्यान खींचा। राहुल गांधी और इमरान प्रतापगढ़ी भी उनसे मिलने पहुंचे और उनकी जमकर सराहना की।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jul 28, 2026

Rahul Gandhi meets Mohammad Irfan

CJP आंदोलन में चर्चा में आए मोहम्मद इरफान से मिले राहुल गांधी और इमरान प्रतापगढ़ी (Photo-IANS/ @ShayarImran)

Mohammad Irfan CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के आंदोलन के दौरान कई चेहरे चर्चित हुए है, जिनमें अभिजीत दीपके, सौरभ दास, आशुतोष रांका और जुनैद शामिल है। लेकिन इस आंदोलन से एक चेहरा काफी चर्चा में आया है, जिसके सोशल मीडिया पर काफी वीडियो वायरल हुए है। वह है मोहम्मद इरफान। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और इमरान प्रतापगढ़ी भी मोहम्मद इरफान के फैन हो गए और मुलाकात भी की। 

मोहम्मद इरफान के सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

प्रदर्शन के दौरान के मोहम्मद इरफान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। जिसमें वे संविधान और लोकतंत्र पर अपनी राय बेबाकी से रख रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद इरफान कभी स्कूल नहीं गए। वह दिल्ली में एक झुग्गी में रहते हैं।

कई पत्रकारों ने उनकी झुग्गी बस्ती में जाकर भी बातचीत की है, जिसमें उनके घर को दिखाया गया है। इसके भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बताया जाता है कि मोहम्मद इरफान ने स्मार्ट फोन के जरिए सारी जानकारी हासिल की है। 

आंदोलन के दौरान लल्लन टॉप को दिए इंटरव्यू में वे भारत की शिक्षा प्रणाली, लोकतंत्र, सम्मान और मजदूरों के अधिकारों पर बात कर रहे थे। इस दौरान वे भावुक हो गए। उनके इंटरव्यू की यह क्लिप सोशल मीडिया पर छा गई और कुछ ही समय में वे चर्चा में आ गए। 

राहुल गांधी ने की मुलाकात

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर कांग्रेस भी मोहम्मद इरफान की फैन हो गई। सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इरफान से मुलाकात की। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर इरफान के साथ वाली फोटो भी शेयर की। उन्होंने लिखा कि इरफान जैसे युवाओं की सोच उनकी परिस्थितियों से कहीं बड़ी है और उनकी सीखने की ललक ही भारत की असली ताकत है।

इमरान प्रतापगढ़ी ने भी की मुलाकात

राहुल गांधी के मुलाकात करने के बाद इरफान के घर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी भी पहुंचे। एक्स पर पोस्ट करते हुए इमरान प्रतापगढ़ी ने लिखा- इरफान बाबू शाम को घर आए और हमने घंटों बातें कीं। दिन में राहुल गांधी इरफान के घर आए थे, इसलिए इरफान आज बहुत खुश थे। उन्होंने राहुल के साथ हुई बातचीत के कई किस्से शेयर किए और मेरी कई पुरानी कविताएं सुनाईं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग