16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने की तैयारी? निशिकांत दुबे बोले- संसद में लाएंगे प्रस्ताव

BJP Targets Rahul Gandhi in Parliament: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर विदेशी यात्राओं के दौरान देश और सरकार के खिलाफ बोलने का आरोप लगाते हुए उन्हें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने का प्रस्ताव लाने की बात कही। साथ ही 2004 से 2026 तक उनकी विदेश यात्राओं और कथित समझौतों की SIT जांच की मांग की।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jul 27, 2026

mla nand kishore gurjar targeted rahul gandhi know what he said about vande mataram

भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना। फोटो सोर्स-IANS

Nishikant Dubey on Rahul Gandhi: संसद में नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर माहौल गर्म है। विपक्ष लगातार इस पर मोदी सरकार को घेर रहा है। तो वहीं अब बीजेपी के निशाने पर एक बार फिर से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बीजेपी जल्द ही राहुल गांधी को विपक्ष के नेता के पद से हटाने के लिए संसद में एक प्रस्ताव लाने की तैयारी कर सकती है।

उन्होंने राहुल गांधी पर विदेश यात्राओं को लेकर भी निशाना साधा। बीजेपी सांसद ने कहा कि 2004 से लेकर 2026 तक जितनी भी विदेश यात्राएं राहुल गांधी ने की है, उनकी जानकारी किसी को पता नहीं है। 

बीजेपी सांसद ने कहा कि विदेशी यात्रा के दौरान राहुल गांधी किससे मिलते है, क्या करते हैं और किस तरह के आंदोलन में शामिल होने के लिए फंडिंग की बात करते है। यह सामने नहीं आया है। 

निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी ने जितनी भी विदेश यात्राएं की है, उनमें देश, सरकार और संविधान के खिलाफ बोला है। सबसे पहले हम इन्हें विपक्ष के नेता से कैसे हटाए जाए इसका प्रस्ताव पेश करने की कोशिश करेंगे। 

चीन के साथ हुए समझौते को भी उठाया

मीडिया से बात करते हुए बीजेपी सांसद दुबे ने 2008 में कांग्रेस और चीन के साथ हुए कथित समझौते का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस गुप्त डील को आज तक लोगों के सामने जाहिर क्यों नहीं किया? 

SIT जांच की मांग

बीजेपी सांसद ने कहा कि जब भी विपक्ष का नेता विदेशी यात्रा पर जाता है तो उसे भारत की नीतियों और रुख का प्रतिनिधित्व करना चाहिए, न की देश की छवि बिगाड़नी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि इसलिए हमने मांग की है कि साल 2004 से 2026 तक की राहुल गांधी की सभी विदेश यात्राओं, उनके दोस्तों और तमाम गुप्त समझौतों की निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रहे हैं और देश को बांटने की साजिशों में शामिल हैं।