राष्ट्रीय

मानसून फिर दिखाएगा प्रभाव: अगले 6 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Heavy Rain Alert: मानसून की रफ्तार देश के कई राज्यों में अभी भी बरकरार है। मानसून फिर प्रभाव दिखाने वाला है। इस वजह से मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए अगले 6 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Sep 29, 2025
Heavy rain alert by IMD
Photo: Patrika

मानसून (Monsoon) के इस सीज़न में देशभर में काफी अच्छी बारिश हुई है। अच्छी बारिश की वजह से इस दौरान न सिर्फ मौसम सुहावना हुआ, बल्कि तापमान कम होने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत भी मिली। मानसून के प्रभाव से कई राज्यों में जमकर बादल बरसे हैं। अब देश में कई जगह मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे तापमान बढ़ा है। हालांकि मानसून का प्रभाव अभी भी बरकरार है, जिससे कई राज्यों में अभी भी रुक-रुककर बारिश देखने को मिल रही है। अब मानसून का प्रभाव फिर दिखने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने अगले 6 दिन के लिए यानी कि 30 सितंबर से 5 अक्टूबर के दौरान देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

◙ उत्तरपश्चिम भारत

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरपश्चिम भारत में मानसून फिर प्रभाव दिखाएगा। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार अगले 6 दिन राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, और जम्मू-कश्मीर में कई जगह रुक-रूककर भारी बारिश तो कई जगह हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है।

◙ पश्चिम भारत

मौसम विभाग के अनुसार मानसून पश्चिम भारत में भी मानसून फिर प्रभाव दिखाएगा। इस वजह से महाराष्ट्र, गोवा, कोंकण, गुजरात-सौराष्ट्र-कच्छ में कई जगह अगले 6 दिन भारी बारिश और कई जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट भी है।

◙ दक्षिण भारत

मौसम विभाग ने अलर्ट के अनुसार दक्षिण भारत में भी मानसून फिर प्रभाव दिखाएगा। इससे अगले 6 दिन केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, यनम और लक्षद्वीप में कई जगह अच्छी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज़ हवाएं चलने और गरज की भी संभावना है।

◙ उत्तरीपूर्व भारत

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरीपूर्व के कई राज्यों में भी मानसून फिर प्रभाव दिखाएगा। इससे 30 सितंबर से 5 अक्टूबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम कई जगह जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान कई जगह आंधी चलने की भी संभावना है।

◙ पूर्वी और मध्य भारत

अगले 6 दिन पूर्वी और मध्य भारत में भी मानसून फिर प्रभाव दिखाएगा। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और विदर्भ के कई इलाकों में तेज़ बारिश का अलर्ट है। कई इलाकों में इस दौरान रिमझिम बारिश का भी अनुमान है।