राष्ट्रीय

Monsoon Updates: मानसून की दस्तक के बाद भी कई हिस्सों में लू का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

Monsoon Updates: देश के कई इलाकों में मानसून की दस्तक के बाद भी उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में लू जारी है।
2 min read
Feature image

Monsoon Updates: देश के कई इलाकों में मानसून की दस्तक के बाद भी उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में लू जारी है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अगले चार दिन दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, ओडिशा, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में भी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। इस बीच मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में मुंबई सहित कई शहरों में बारिश का दौर जारी है। उत्तर-पूर्व और दक्षिण के कई राज्यों में बारिश जारी है. इसके साथ ही मानसून गुजरात की देहरी पर पहुंच गया है। इसके साथ ही जल्द ही गुजरात के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी।

अब तक की सबसे लंबी हीट वेव

उत्तर भारत के कुछ हिस्से इन दिनों हीटवेव की चपेट में हैं। मई के मध्य से ही अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार कर रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि इस साल का हीटवेव अब तक की सबसे लंबी लहर है। देश में करीब 24 दिन से बहुत अधिक गर्मी पड़ रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आगे स्थिति और भी खराब होगी। हीटवेव अब अधिक और बार बार आएंगी। यह पहले से तेज और अधिक समय तक बनी रहेगी।

इन राज्यों में मिलने वाली है गुड न्यूज

आने वाले दिनों में मॉनसून के उत्तर भारत के राज्यों समेत बाकी राज्यों में पहुंचने की संभावना है। IMD के अनुसार, मॉनसून 20 और 25 जून को गुजरात, 30 जून और पांच जुलाई को राजस्थान पहुंच सकता है। इसके अलावा, 15 जून को MP के कुछ इलाकों में मॉनसून के पहुंचने की उम्मीद है, जबकि 20 जून को बाकी इलाकों में पहुंचेगा। UP की बात करें तो यहां मॉनसून 15 से 20 जून के बीच पहुंचता है। इस बार 18-20 जून में इसके वाराणसी या फिर गोरखपुर के जरिए UP में दस्तक देने की संभावना है। दिल्ली में 27 जून को मॉनसून पहुंच सकता है। इसके बाद झमाझम बारिश होगी।

Updated on:
11 Jun 2024 07:36 am
Published on:
11 Jun 2024 07:36 am