Coimbatore 10-year Girl Murder Case: कोयंबटूर में किडनैप करके मर्डर की शिकार हुई 10 साल की लड़की की मां ने कहा कि जब तक CM जोसेफ विजय का कोई स्टेटमेंट नहीं आता, हम पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी को मॉर्चरी से नहीं लेंगे।
10-year-old Girl Kidnapped and murdered Case: कोयंबटूर में 10 साल की बच्ची की कथित किडनैपिंग और हत्या के मामले में शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिवार को सौंप दिया गया। बच्ची की मां ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब तक मुख्यमंत्री विजय की तरफ से भरोसा या बयान नहीं आएगा, तब तक वे शव नहीं लेंगी।
मीडिया से बात करते हुए, मृत बच्ची की मां ने कहा कि जब तक हमें CM जोसेफ विजय का कोई बयान नहीं मिलता, हम पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी को मॉर्चरी से नहीं लेंगे। हमने बदलाव के लिए वोट दिया था। अब वह कोई बयान या भरोसा भी नहीं दे रहे हैं। इससे पता चलता है कि सरकार की तरफ से भी कोई बदलाव नहीं होगा।"
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने कोयंबटूर में 10 साल की बच्ची के अपहरण और हत्या के मामले पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने इस घटना को बेहद दर्दनाक और अमानवीय बताया। शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाएं किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं। उन्होंने पीड़ित बच्ची के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि सरकार उनके साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मामले में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जांच तेजी से पूरी करने और जल्द चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया है। विजय ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि तमिलनाडु सरकार महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर बेहद गंभीर है। सरकार ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि अपराधियों को कानून के तहत कड़ी सजा मिले।
तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन ने भी चिंता जताई और कहा कि राज्य के लोग इस जुर्म के लिए
जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।
X पर एक पोस्ट में, उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि इस घटना से पूरे तमिलनाडु में बहुत ज्यादा सदमा और दुख है और लोग इस मामले में जल्द न्याय चाहते हैं। इस घिनौनी घटना ने पूरे भारत को हिलाकर रख दिया है, कोयंबटूर के लोग रात भर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सख्त सजा की मांग करते हुए, उन्होंने जोर देकर कहा कि ज़िम्मेदार लोगों को बिना देर किए सजा मिलनी चाहिए।