राष्ट्रीय

2004 के बाद हुआ पहली बार, PM की स्पीच के बिना ही राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पास

पीएम मोदी के स्पीच के बिना ही लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद पारित कर दिया गया। वहीं, राज्यसभा में शाम पांच बजे पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपनी बात रखेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

less than 1 minute read
Feb 05, 2026
लोकसभा में पीएम मोदी (Photo-IANS)

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित हो गया है। 2004 के बाद पहली बार हुआ है, जब प्रधानमंत्री के भाषण के बिना लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पारित हुआ। 10 जून 2004 को विपक्ष ने तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह को धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने नहीं दिया था।

बजट सत्र के सातवें दिन बुधवार को लोकसभा में पूर्व सेनाध्यक्ष नरवणे की किताब और भारत-अमेरिका संभावित ट्रेड डील को लेकर विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया। लोकसभा शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। दो बजे के बाद बजट पर चर्चा की शुरुआत हो सकती है। वहीं, राज्यसभा में राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने से रोकने के मुद्दे पर हंगामा हुआ।

ये भी पढ़ें

Parliament Session: नरेंद्र मोदी को घेरने के लिए विपक्ष ने बनाई रणनीति, राहुल-खरगे पहुंचे

देश में बच्चों के गायब होने का मुद्दा उठाया

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने दिल्ली और देश भर में बच्चों के गायब होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हर आठ मिनट में एक बच्चा गयाब हो रहा है। दिल्ली इस मामले में भी कैपिटल बन गया है। संदीप ने कहा कि मानव तस्करी को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे।

जब तक LoP नहीं बोलते, PM नहीं बोल पाएंगे

कांग्रेस के निलंबित सांसद मणिक्कम टैगोर ने कहा कि जब तक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बात रखने की इजाजत नहीं दी जाती तब तक विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बोलने नहीं देगा। टैगोर ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित करने के लिए लोकसभा की निंदा की। उन्होंने कहा कि मुझे राज्यसभा के बारे में नहीं पता है।

Updated on:
05 Feb 2026 03:20 pm
Published on:
05 Feb 2026 02:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर