राष्ट्रीय

MP Board Result: 500 में से 499 अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभा सिंह सोलंकी ने खोले अपनी सफलता का राज, बताया कितने घंटे करती थी पढ़ाई

पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने MPBSE 10वीं परीक्षा 2026 में 500 में से 499 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने नियमित पढ़ाई, अनुशासन और संतुलित स्टडी रूटीन अपनाकर यह मुकाम हासिल किया, जिसके दम पर वे टॉपर बनीं।

2 min read
Apr 15, 2026
प्रतिभा सिंह सोलंकी ने कक्षा 10वीं में प्रथम स्थान हासिल किया

MPBSE Class 10 Result: मध्य प्रदेश में इस साल 10वी-12वी बोर्ड परीक्षा के नतीजों ने एक बार फिर छात्राओं की प्रतिभा को साबित किया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश ने 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। पन्ना जिले की छात्रा प्रतिभा सिंह सोलंकी ने कक्षा 10वीं में प्रथम स्थान हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रतिभा ने 500 में से 499 अंक प्राप्त किए। इस शानदार प्रदर्शन ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है और राज्यभर में उनकी चर्चा हो रही है।

जानिए कौन है टॉपर प्रतिभा सोलंकी

पन्ना जिले की रहने वाली प्रतिभा सिंह सोलंकी ने अपनी मेहनत और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बोर्ड परीक्षा 2026 में लगभग पूर्ण अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में पहला स्थान पाया। रिजल्ट घोषित होने के बाद उनके घर में खुशी का माहौल है। प्रतिभा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और परिवार को दिया। उनका कहना है कि स्कूल में ही उनके सभी डाउट्स क्लियर हो जाते थे, जिससे घर पर उन्हें केवल रिवीजन पर ध्यान देना होता था।

प्रतिभा का स्टडी रूटीन और सफलता मंत्र

प्रतिभा का स्टडी रूटीन काफी संतुलित था। वह स्कूल से लौटने के बाद कुछ समय खेलकूद में बिताती थीं, जिससे उनका मन शांत रहता था। इसके बाद वह नियमित रूप से रात में 8 से 11 बजे तक पढ़ाई करती थीं और सुबह भी करीब 2 घंटे पढ़ाई को देती थीं। उनका मानना है कि लगातार पढ़ाई के साथ मानसिक संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है। इसी संतुलन ने उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने में मदद की।

MP की बेटियों का शानदार प्रदर्शन

MP Board द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में इस बार छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। 10वीं में कुल 73.42% छात्र पास हुए, जिसमें 77.52% छात्राएं सफल रहीं। वहीं 12वीं में भी 79.41% छात्राओं ने सफलता हासिल की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई और कहा कि बेटियां लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। साथ ही, इस साल का रिजल्ट पिछले 16 सालों में सबसे बेहतर माना जा रहा है।

रैंकनामप्राप्तांकजिला
1कु. प्रतिमा सिंह सोलंकी499रीवा
2कु. अंशा चौधरी498छतरपुर
2श्री अभय गुप्ता498सीधी
3कु. योगेंद्र सिंह परमार497छतरपुर
3कु. अनुज वर्मा497सीधी
3श्री शिवम बोपचे497छिंदवाड़ा
3श्री अर्जुन सिंह राजपूत497सिंगरौली
3श्री अंकेश कुमार नाई497सिंगरौली
3कु. बिसाहिन धाकड़497भोपाल
3कु. निकिता प्रजापति497खंडवा

16 साल में सबसे बेहतर रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम इस बार कई मायनों में खास रहे। जारी आंकड़ों में देखा गया कि छात्राओं ने एक बार फिर छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है। 10वीं में जहां कुल 73.42% विद्यार्थी पास हुए, वहीं 12वीं में यह आंकड़ा 76.01% रहा। खास बात यह रही कि शासकीय स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों से बेहतर रहा। 12वीं कॉमर्स में भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने टॉप किया, जबकि 10वीं में प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 499 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, झाबुआ और अनूपपुर जिले सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल रहे। कुल मिलाकर इस साल का रिजल्ट पिछले 16 सालों में सबसे बेहतरीन माना जा रहा है।

MP Board Exam 2026: Result Data

श्रेणी / विवरणआंकड़े / जानकारी
10वीं पास प्रतिशत73.42%
छात्राओं का पास प्रतिशत77.52%
छात्रों का पास प्रतिशत69.31%
शासकीय स्कूल रिजल्ट76.80%
प्राइवेट स्कूल रिजल्ट68.64%
10वीं मेरिट में छात्राएं235
10वीं मेरिट में छात्र143
12वीं पास प्रतिशत76.01%
12वीं में छात्र पास प्रतिशत72.39%
12वीं में छात्राएं पास प्रतिशत79.41%
12वीं मेरिट में छात्राएं158
12वीं मेरिट में छात्र63
12वीं में टॉप जिलेझाबुआ (93.23%), अनूपपुर (93.04%)
10वीं टॉपरप्रतिभा सिंह सोलंकी (499/500)
12वीं कॉमर्स टॉपरखुशी राय, चांदनी विश्वकर्मा (494/500)
खास बात16 साल का सबसे बेहतर रिजल्ट
Published on:
15 Apr 2026 01:51 pm
Also Read
View All
IPL 2026: पंजाब किंग्स का शानदार प्रदर्शन, लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हराया

‘नारी शक्ति का शंखनाद विपक्ष को सोने नहीं देगा’, वरिष्ठ BJP नेता के बयान पर प्रियंका गांधी ने दिया करारा जवाब

देश में बदलेगा मौसम का मिजाज: उत्तर-पश्चिम में तपिश, पूर्वोत्तर राज्यों में 48 घंटे में भारी बारिश का IMD अलर्ट

“भाई, हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ…” बंगाल में रैलियों के बीच PM मोदी का चटपटा ब्रेक, दुकानदार को पैसे लेने के लिए ऐसे मनाया

सूरत से घर वापसी या जिंदगी की जंग? उधना में 8 हजार की भीड़ को संभालने के लिए पुलिस ने भांजी लाठियां, देखें दर्दनाक वीडियो