राष्ट्रीय

‘अनुष्का के घर तेज प्रताप का आना जाना था’, जयचंद बताने पर बिफरे मुकेश रोशन, कहा- अब उन्हें ड्रामा बंद कर देना चाहिए

तेज प्रताप पर राजद के पूर्व विधायक व तेजस्वी यादव के करीबी मुकेश रोशन ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने अनुष्का संग तेज प्रताप के रिश्तों को लेकर कहा कि अब तेज प्रताप यादव को सारे ड्रामे बंद कर देने चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
2 min read
• •
Feb 11, 2026
tej pratap yadav jamui viral video case
तेज प्रताप यादव (Photo-ANI)

लालू यादव के बड़े बेटे व बिहार सरकार में पूर्व मंंत्री तेज प्रताप यादव एकबार फिर विवादों में हैं। अनुष्का यादव संग उनके रिश्ते को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है। वहीं, तेज प्रताप यादव ने बीते दिनों जिन पांच “जयचंदों” का जिक्र किया, उसमें अपना नाम आने पर महुआ के पूर्व विधायक मुकेश रोशन भड़क उठे। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव ने शब्दों की सीमा लांघ दी है। अब उन्हें उसी भाषा में जवाब देने होगा।

पहले वह खुद ही अनुष्का संग तस्वीरें डालते थे

मुकेश रोशन ने तेज प्रताप के अनुष्का संग रिश्तों पर कहा कि वह खुद ही अनुष्का के साथ तस्वीरें डालते थे। अनुष्का के घर तेज प्रताप का आना जाना था। कई बार वह अनुष्का के घर से निकलते हुए मीडिया के कैमरों में भी रिकॉर्ड हुए। अब वह कह रहे हैं कि उनका अनुष्का से कोई रिश्ता नहीं है। आप ड्रामा मत कीजिए। तेज प्रताप द्वारा रिश्ते को “मामा-भांजी” बताने पर रोशन ने इसे नाटक करार देते हुए कहा कि इस तरह की बातें अब लोगों को स्वीकार नहीं हैं।

तेज प्रताप को पहले खुद का आचरण देख लेना चाहिए

मुकेश रोशन ने कहा कि दूसरे व्यक्ति पर उंगली उठाने से पहले तेज प्रताप यादव को खुद का आचरण देख लेना चाहिए। तेज प्रताप यादव की हरकतों की वजह से ही राजद को 2025 को करारी हार का सामना करना पड़ा। तेज प्रताप ने पहले भी राष्ट्रीय जनता दल के दिग्गज नेताओं जगदानंद सिंह, रघुवंश सिंह और संजय यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की। उन्होंने लालू परिवार के कारण मान-सम्मान मिला। इसके कारण उन्हें किसी दूसरे व्यक्ति के साथ असम्मानजनक व्यवहार का अधिकार नहीं मिल जाता।

अनुष्का संग रिश्ते की बात सामने आने पर लालू ने किया बेदखल

बीते साल तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर अनुष्का संग रिश्ते की बात कबूली थी। उनके फेसबुक हैंडल से अनुष्का संग तस्वीरें भी शेयर की गई थी। इसके बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से बेदखल कर दिया। 2025 के विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप ने जनशक्ति जनता दल बनाकर चुनाव लड़ा, लेकिन वह महुआ में अपनी सीट भी नहीं बचा सके। अब अनुष्का यादव व उनकी बेटी को लेकर तेज प्रताप ने कहा कि अनुष्का की बेटी का पिता आकाश भाटी, आकाश गुर्जर, आकाश खन्ना है। मेरा ना बच्ची से संबंध है और ना अनुष्का से। इस पर अनुष्का के भाई आकाश यादव ने कहा, तेजप्रताप इस तरह के नाम लेकर बहन का कैरेक्टर उछाल रहे हैं। मैं किसी को नहीं जानता। तेजप्रताप ने जिन 5 जयचंदों के नाम लिए वो भी इन नामों को नहीं जानते।

Updated on:
11 Feb 2026 07:46 am
Published on:
11 Feb 2026 07:46 am