
एक्टर राजपाल यादव और JJD प्रमुख तेज प्रताप यादव (फोटो- X@tejyadav14)
Rajpal Yadav In Jail: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव इस समय कानूनी और आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। चेक बाउंस केस में कोर्ट के ऑर्डर के बाद उन्हें सरेंडर करना पड़ा और वे इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस बीच, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जन शक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने राजपाल यादव की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।
तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस अत्यंत कठिन समय में, मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है।"
तेज प्रताप ने राजपाल यादव और उनके परिवार के लिए सहायता राशि का ऐलान करते हुए आगे लिखा, " मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं।"
तेज प्रताप के इस पोस्ट पर लोगों ने उन्हें जमकर घेरा और शब्दों के चयन से लेकर दान के उद्देश्य तक पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा कि राजपाल यादव अभी जिंदा हैं, तेज प्रताप उन्हें 'शोकाकुल' (जो किसी की मृत्यु पर लिखा जाता है) क्यों बता रहे हैं? साथ ही सलाह दी कि पैसा परिवार के बजाय बैंक का बकाया चुकाने में दें, ताकि वे बाहर आ सकें।
विजय मिश्रा नाम के यूजर ने लिखा, "मैं समझता हूं कि राजपाल यादव मुश्किल समय से गुजर रहे हैं, लेकिन उनमें समय बदलने की काबिलियत है… तेजू भैया, आप जो पैसे उन्हें दे रहे हैं, उससे कई गरीब परिवारों को फायदा हो सकता है।" वहीं, आशुतोष शुक्ला ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि दूसरों की पीड़ा से पहले अपने पिता और परिवार की पीड़ा समझ लीजिए, आपने सबका भरोसा खो दिया है।
मशहूर अभिनेता राजपाल यादव पर 9 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और चेक बाउंस का मामला चल रहा है। उन्हें कुल 2.5 करोड़ रुपये का भुगतान करना था, लेकिन तय समय सीमा में वे राशि जमा नहीं कर पाए। सरेंडर करने से पहले उन्होंने कोर्ट में भावुक होकर कहा था, "सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं। यहां हम सब अकेले हैं, कोई दोस्त भी नहीं है।"
Published on:
10 Feb 2026 03:41 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
पटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
