राष्ट्रीय

मुंबई में बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पर गिरा विशाल पेड़, एक छात्र की मौत, 10 घायल

Mumbai के चेंबूर में स्कूल बस पर पेड़ गिरने से एक छात्र की मौत हो गई और 10 बच्चे घायल हुए। रेस्क्यू टीम बस में फंसे बच्चे को निकालने में जुटी है।
2 min read
Jun 30, 2026
School bus
बच्चों से भरी स्कूल बस पर गिरा विशाल पेड़ (ANI Photo)

Mumbai School Bus Accident: मुंबई के चेंबूर इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक स्कूल बस पर बड़ा पेड़ गिर गया। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि 10 बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची और बस में फंसे बच्चों को बाहर निकालने का काम शुरू किया।

एक छात्र की मौत 10 घायल

मुंबई के चेंबूर में रोड नंबर 11 पर एक स्कूल बस पर भारी पेड़ गिर गया। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि 10 बच्चे घायल हो गए। बस में कुल 13 छात्र सवार थे। घायल बच्चों को जैन हॉस्पिटल और जेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं रेस्क्यू टीम पेड़ काटकर बस में फंसे एक बच्चे को बाहर निकालने में जुटी है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने पहले भी BMC से पेड़ों की छंटाई को लेकर शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

13 बच्चों से भरी बस पर अचानक गिरा पेड़

हादसें के समय स्कूल बस पेड़ के नीचे खड़ी थी। बस में कुल 13 छात्र मौजूद थे। लगातार बारिश और तेज हवा के कारण कमजोर हो चुका बड़ा पेड़ अचानक गिर गया और सीधे बस के ऊपर जा गिरा। हादसा इतना अचानक हुआ कि बच्चों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पेड़ गिरने के बाद बस के अंदर बैठे कई छात्र फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और राहत टीम को दी।

पेड़ काटकर बच्चों को बाहर निकाला गया

घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। पेड़ काफी बड़ा होने के कारण उसे हटाना आसान नहीं था। इसके बाद टीमों ने पेड़ को काटकर बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 13 बच्चों में से 10 छात्रों का इलाज चल रहा है। वहीं एक छात्रा की मौत की मौत हो गई।

किशोरी पेडणेकर ने की कार्रवाई की मांग

मुंबई की पूर्व महापौर और ठाकरे गुट की नेता किशोरी पेडणेकर ने इस घटना पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ों की देखभाल और उनकी सुरक्षा को लेकर पहले से कदम उठाने चाहिए थे। उन्होंने मांग की कि जिस इलाके में यह हादसा हुआ, वहां के उद्यान अधीक्षक पर कार्रवाई होनी चाहिए। उनका कहना है कि पेड़ों का वजन कम करना, उनकी समय पर छंटाई करना और बारिश से पहले जांच करना जरूरी है।

स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

हादसे के बाद इलाके के लोगों में नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने पहले भी पेड़ों की कटाई और छंटाई को लेकर बीएमसी को कई बार जानकारी दी थी, लेकिन समय रहते कोई कदम नहीं उठाया गया। लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम से पहले पुराने और कमजोर पेड़ों की जांच जरूरी होती है, ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

Updated on:
30 Jun 2026 05:59 pm
Published on:
30 Jun 2026 05:40 pm
Also Read
View All
बिहार में पंचायत चुनाव से पहले होगा परिसीमन, मंत्री दीपक प्रकाश बोले- टाइमलाइन बताना अभी संभव नहीं

अभिजीत दिपके पर एफआईआर : आनंद दुबे ने कहा, बिना अनुमति घुसोगे तो कानून अपना काम करेगा

महाराष्ट्र में पहाड़ी से कूदकर परिवार के तीन सदस्यों की मौत के मामले में नया मोड़, 2025 में भी इसी जगह जान देने की कोशिश कर चुका था युवक

लहूलुहान छात्रों को देखकर आपकी रूह क्यों नहीं कांपती? रांची में लाठीचार्ज पर बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी से सवाल

‘वादों से मुकरना युवाओं के साथ विश्वासघात होगा’, CJP ने बुलाई राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक, सोमवार को तय होगी आगे की रणनीति