राष्ट्रीय

मुंबई में 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 7 की मौत, 39 झुलसे

Fire in Mumbai's Goregaon: महाराष्ट्र के मुंबई शहर के गोरेगांव स्थित आजाद नगर में इमारत में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई और 39 लोग झुलस गए।
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2023, 9:11 AM IST
Fire in Mumbai
Fire in Mumbai

Fire Incident in Mumbai's Goregaon: महाराष्ट्र के मुंबई शहर के गोरेगांव में एक इमारत में भीषण लाग लग गई। इस आग में सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, करीब 39 लोग झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीती रात मुंबई के गोरेगांव स्थित आज़ाद नगर के समर्थ नामक 7 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि रात ढाई से 3 बजे के बीच इमारत के पार्किंग मे लाग लगी। हालांकि अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। इमारत की पहली और दूसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर आलाधिकारी पहुंचे। मुंबई पुलिस ने इस घटना की जानकारी देेेते हुए कहा कि अब तक आग में घायल हुए कुल 46 लोगों में से 7 की मौत हो चुकी है और 39 का इलाज एचबीटी और कूपर अस्पताल में चल रहा है। अन्य निजी अस्पतालों से विवरण की प्रतीक्षा है जहां घायलों को ले जाया गया था।


आग से 7 की मौत, 39 लोग झुलसे

गोरेगांव स्थित आज़ाद नगर के समर्थ नामक 7 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग से अब तक 7 लोगों की जान जा चुकी है। हादसे को लेकर बीएमसी ने बयान जारी करते हुए कहा कि गोरेगांव में 5 मंजिला इमारत में लेवल 2 की आग लगने के बाद 39 से अधिक लोगों को बचाया गया है। स्थानिक लोगों का कहना है कि इमारत के पार्किंग में काफी पुराना कपड़ा रखा हुआ था, जिसमे आग लगी होगी।

यह भी पढ़ें- Weather Update: पहाड़ों पर फिर बिगड़ने वाला है मौसम, सिक्किम—बिहार—बंगाल तक इन राज्यों में बरसेंगे बादल

पार्किंग एरिया में लगी आग

बताया जा रहा है कि इमारत की पार्किंग में पार्क किए हुए 4 कार और 30 से अधिक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। फायर ब्रिगेड की 10 से अधिक गाडियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका है। फिलहाल कूलिंग पर काम किया जा रहा है। हालांकि आग लगने की वजह क्या है इसकी जांच पुलिस और फायर ब्रिगेड कर रही हैं।

Updated on:
6 Oct 2023, 9:11 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

Latur Blast: सामान उतारते समय अचानक फटा कूरियर पार्सल, धमाके से वाहन के शीशे टूटे, इलाके में मची अफरा-तफरी

JDU के पोस्टर से क्यों गायब हुए ललन सिंह? नीरज कुमार के बयान से बिहार की सियासत में हलचल

जदयू में घट रहा ललन सिंह का दबदबा? नीरज कुमार बोले- वरिष्ठ हैं तभी तो केंद्रीय मंत्री हैं, लेकिन पार्टी की साख बचाना जरूरी था

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात