31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: पहाड़ों पर फिर बिगड़ने वाला है मौसम, सिक्किम-बिहार-बंगाल तक इन राज्यों में बरसेंगे बादल

Weather Update: भारतीय मौमस विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम एकबार फिर बिगड़ने वाला है। आगामी 9 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम बारिश हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 6 Oct 2023, 7:35 AM IST

Weather Update:

Weather Update:

Weather Forecast Today: देश के कई राज्यों में मानसून ने विदाई ले ली है। वहीं कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। पहाड़ों पर एक बार फिर से मौसम विगड़ने वाला है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में भी बादल बरसेंगे। भारतीय मौमस विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम एकबार फिर बिगड़ने वाला है। आगामी 9 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही बिजली गिरने और आंधी का भी अलर्ट है। वहीं दिल्ली, पंजाब, राजस्थान सहित कई राज्यों में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है।


सिक्किम—बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 8 अक्टूबर तक देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में असाधारण रूप से भारी वर्षा हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी भारी वर्षा होने के आसार है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 8 अक्टूबर तक भारी वर्षा होगी। असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भी 6 अक्टूबर को यानी कि आज अत्यधिक भारी वर्षा के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने होनेके आसार है।

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उत्तरी ओडिशा, झारखंड, बिहार, गोवा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

गुलाबी ठंड का अहसास

अक्टूबर का महीना शुरू होने के साथ ही गुलाबी ठंड की आहट महसूस होने लगी है। देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब और राजस्थान सहित कई राज्यों में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, सरहदी इलाकों में सुबह-शाम के तापमान में उतार-चढ़ाव नजर आएगा।