राष्ट्रीय

ग्राहकों ने ही कर दी Myntra से ठगी, 50 करोड़ का लगाया चूना, जानें कैसे?

Online Scam: ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Myntra हुआ ठगी का शिकार। पुरे देशभर में ग्राहकों ने लगाया 50 करोड़ का चूना।
2 min read
Feature image

Online Fraud: ऑनलाइन स्कैम (Scam) दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। इस बार ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Myntra ठगी का शिकार बना। मार्च से जून के बीच बेंगलुरु में ही Myntra को 1.1 करोड़ रुपये का चूना लगा है। अनुमानन देशभर में यह नुकसान 50 करोड़ रुपये तक पहुंचने वाला है। बेंगलुरु पुलिस में इसका मामला दर्ज कर दिया गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुटी और बताया कि ठगो ने किस तरह से ठग को अंजाम दिया।

कैसे हुआ फ्रॉड?

आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग बेस्ट ऑप्शन है। लेकिन इसके जरिए कई बार कंपनी को, तो कई बार ग्राहकों को ठगी का सामना करना पड़ता है। Myntra के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ ठगों ने ब्रांडेड जूते, कपड़े, बैग, कॉस्मेटिक्स, घड़ियां और गहने जैसे महंगे सामान का ऑर्डर दिया। डिलीवरी के बाद, उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि सामान कम मिला, गलत मिला या फिर बिल्कुल नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने रिफंड की मांग की। Myntra के ऐप में ही शिकायत दर्ज करने की सुविधा का फायदा उठाकर ठगों ने कंपनी को चूना लगाया।

दर्ज हुई शिकायत

मिली जानकारी के मुताबिक Myntra ने बेंगलुरु पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, लगभग 5,529 फर्जी ऑर्डर के जरिए कंपनी को नुकसान पहुंचाया गया। ये ऑर्डर बेंगलुरु के अलग-अलग पतों पर डिलीवर किए गए थे। रिफंड अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कंपनी को देशभर में लगभग 50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। लेकिन, बेंगलुरु पुलिस ने Myntra को केवल शहर में हुई डिलीवरी से जुड़े मामलों की ही शिकायत दर्ज करने की सलाह दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक जयपुर और बेंगलुरु धोखाधड़ी के दो बड़े हब है। इन दो जगहों पर अक्सर इस तरह की ठगी को अंजाम दिया जाता है।

Published on:
11 Dec 2024 01:53 pm