24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar News: लुटेरी दुल्हन के प्यार में पड़े बिहार के BJP नेता, आगे जो हुआ, वो…

Bihar News: राकेश गुप्ता ने बताया कि ससुराल वालों को उसने जमीन के साथ साथ लाखों रुपया दिया है। उसने बताया कि लगभग 30 से 35 लाख रुपए दिए। और अचानक लड़की गायब हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 11 Dec 2024, 12:00 PM IST

Bihar News: बिहार के किशनगंज से लुटेरी दुल्हन की कहानी इन दिनों चर्चा में बानी हुई है। दरअसल बिहार में बीजेपी नेता को शादी के बाद पत्नी लूटकर चली गई है। घटना 10 दिसंबर मंगलवार की है जब पीड़ित राकेश कुमार गुप्ता ने किशनगंज SP से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। इससे पहले भी सात दिसंबर को उन्होंने आदर्श थाना में पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।

ऐसे रचाई शादी

राकेश कुमार गुप्ता (35 साल) धर्मगंज शहर के रहने वाले हैं। उन्होंने 19 अप्रैल 2024 में कोर्ट में ईशा मोदक (23 साल) नाम की लड़की से शादी की थी। उसके बाद हिंदू रीती रिवाज से मंदिर में भी शादी की। 10 मई को शादी की पार्टी दी। शादी के थोड़े बाद लड़की अपने घर चली गई। राकेश गुप्ता ने बताया की लड़की कभी-कभी उनके घर आती थी। उसकी मां का कहना था की आपका घर टीने का है घर बनाइए तब ले जाइएगा।

इतने दिए थे पैसे

नेता ने जानकारी देते हुए बताया की उन्होंने लड़की के घर वालों को काफी बार पैसे दिए थे। उनके मुताबिक़ वह अब तक करीब 30-35 लाख दे चुकें हैं। और गहना अलग से। बीते तीन दिसंबर को पांच लाख रुपया अपनी पत्नी को उन्होंने मायके में जाकर दिया था। उसके बाद से आज तक नहीं दिखी। आपको बता दें की राकेश गुप्ता बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश क्षेत्र के प्रभारी हैं।

ये बोली मां

राकेश ने ईशा और उसके परिवार पर ठगी का आरोप लगाया। लेकिन लड़की की मां का कहना है कि राकेश गुप्ता से लड़की की शादी नहीं बल्कि सगाई हुई थी। साथ ही राकेश गुप्ता के सभी आरोपों को झूठा करार दिया।

ये भी पढ़े: 'संसद की उच्च गरिमा और मर्यादा है', हंगामे के बीच गुस्साए लोकसभा स्पीकर Om Birla