राष्ट्रीय

नागपुर के प्लांट में पानी की टंकी फटने से हड़कंप, 3 मजदूरों की मौत

महाराष्ट्र के नागपुर में आज एक बड़ा हादसा हो गया। पानी की टंकी फटने से 3 मजदूरों ने अपनी जान गंवा दी।
less than 1 minute read
Dec 19, 2025
Water tank explodes in Nagpur
Water tank explodes in Nagpur

महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) में आज, शुक्रवार, 19 दिसंबर को एक बड़ा हादसा हो गया। शहर के बुटीबोरी एमआईडीसी फेज-2 क्षेत्र में स्थित अवाडा सोलर प्लांट के परिसर में लगी पानी की एक टंकी अचानक एक जोरदार धमाके से फट गई। फटने के बाद टंकी नीचे गिर गई, जिससे हड़कंप मच गया। हादसे के समय कई मजदूर प्लांट में मौजूद थे और टंकी के गिरते है वो चीखते-चिल्लाते हुए भागने लगे।

3 मजदूरों की मौत

नागपुर के बुटीबोरी एमआईडीसी फेज-2 क्षेत्र में स्थित अवाडा सोलर प्लांट के परिसर में पानी के टंकी के फटने से कई मजदूर उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई।

कई मजदूर घायल

टंकी फटने के इस हादसे में 6-7 मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को मलबे के नीचे से निकालकर तुरंत नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मामले की जांच शुरू

मामले की जांच शुरू हो गई है। प्रशासन ने हादसे के कारण का पता लगाने के लिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती जांच से लग रहा है कि तकनीकी खराबी या सेफ्टी स्टैंडर्ड्स में लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। हालांकि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले इस मामले की पूरी तरह और हर पहलू से जांच की जाएगी।

Updated on:
19 Dec 2025 04:58 pm
Published on:
19 Dec 2025 04:56 pm
Also Read
View All
Dharmendra Pradhan Quit Twice: दो बार ठुकराया इस्तीफा, फिर अचानक ऐसा क्या बदला? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी

तेलंगाना में निकाय चुनाव के बहाने विधानसभा चुनाव की तैयारी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने नेताओं को दिया जीत का मंत्र

‘यूरोप को भारत से सीखना चाहिए’: 386 रुपए में दिल्ली-जयपुर का सफर कर गदगद हुआ ब्रिटिश टूरिस्ट, बोला-‘पैसा वसूल’

UP Election: यूपी चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी का दांव, अखिलेश यादव से बोले- अभी साथ आओ, बाद में मत पछताना

CJP Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल का दावा, ‘छात्र साजिश का हुए शिकार’