राष्ट्रीय

4 महीने के पोते को नारायण मूर्ति ने गिफ्ट किया 240 करोड़ का शेयर, बना देश का सबसे नन्हा करोड़पति

Narayan Murthy gifts infosys share: भारत में सबसे कम उम्र का एक करोड़पति हो गया है, जिसका नाम है एकाग्र रोहन मूर्ति। वह इंफोसिस के संस्थापक एन.आर. नारायण मूर्ति का चार महीने का पोता है।
2 min read
• •
Updated: 18 Mar 2024, 6:05 PM IST
 Narayan Murthy gifts infosys share worth Rs 240 crore to 4 month old grandson ekagra rohan  murthy becomes youngest millionaire

भारत में सबसे कम उम्र का एक करोड़पति हो गया है, जिसका नाम है एकाग्र रोहन मूर्ति। वह इंफोसिस के संस्थापक एन.आर. नारायण मूर्ति का चार महीने का पोता है। रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, नारायण मूर्ति ने अपने पोते को 240 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर गिफ्ट किए हैं। एकाग्र मूर्ति को इंफोसिस में 15 लाख शेयर यानी 0.04 फीसदी हिस्सेदारी मिली है।


पोते को शेयर गिफ्ट में दिया शेयर

इन्फोसिस के 77 वर्षीय संस्थापक ने ऑफ-मार्केट लेनदेन में अपने पोते को शेयर गिफ्ट में दिए। इसके साथ, आईटी क्षेत्र में नारायण मूर्ति की हिस्सेदारी 0.36 प्रतिशत या 1.51 करोड़ से अधिक शेयरों तक गिर गई। सोमवार को 1,620 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर एकाग्र मूर्ति को 243 करोड़ रुपये की बड़ी रकम मिली। नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति पिछले साल नवंबर में दादा-दादी बने, जब उनके बेटे रोहन मूर्ति और पत्नी अपर्णा कृष्णन ने एक बच्चे को जन्म दिया। सुधा मूर्ति ने पिछले हफ्ते ही अपने पति की मौजूदगी में राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली है।

ऑफ-मार्केट किया गया था लेनदेन

बता दें कि नारायण मूर्ति खबरों में बने रहते हैं। कभी 70 घंटे काम करने वाले बयान को लेकर तो कभी किसी पुरानी बात पर जो कभी उन्होंने सुधा मूर्ति के साथ की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक एक्सचेंज फाइलिंग में एकाग्र के पास इंफोसिस के 15 लाख शेयर हैं, जो कंपनी में 0.04 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। फाइलिंग से ये भी पता चला है कि लेनदेन ऑफ-मार्केट किया गया था।

Updated on:
18 Mar 2024, 6:05 PM IST
Published on: