राष्ट्रीय

PM मोदी ने बताया कैसे आम लोगों ने बचाया देश को संकट से, Made in India C295 विमान का भी किया जिक्र

Narendra Modi Maan Ki Baat: प्रधानमंत्री ने बताया कि हाल के वैश्विक संकट के दौरान भारत के लोगों ने जिस तरह से जिम्मेदारी दिखाई, वो किसी भी देश के लिए मिसाल बन सकती है।
2 min read
Jun 28, 2026
Maan Ki Baat
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo-IANS)

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 135वें एपिसोड में कहा कि जब देश पर संकट आया तो आम हिंदुस्तानी ने अपनी आदतें बदल दीं। कोई सोना खरीदने नहीं गया, कोई विदेश घूमने नहीं निकला। पड़ोसी के साथ कारपूलिंग की, मेट्रो और बस पकड़ी। इस दौरान उन्होंने देशवासियों से की गई अपील का भी जिक्र किया। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैंने अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान देशवासियों के अपील की थी कि सोना न खरीदें और विदेश यात्रा से बचें। मुझे खुशी है कि लोगों ने इस बात को माना और इस पर अमल किया।

युद्ध के समय दिखाई एकता

मन की बात कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हाल के वैश्विक संकट के दौरान भारत के लोगों ने जिस तरह से जिम्मेदारी दिखाई, वो किसी भी देश के लिए मिसाल बन सकती है। उन्होंने कहा कि यह वक्त बेहद मुश्किल था, लेकिन देश की जनता ने मिलकर इसे पार किया।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के लोगों के छोटे-छोटे कदमों ने मिलकर बड़ा फर्क डाला है। जब एक इंसान सोना खरीदने से रुकता है, विदेश जाने का प्लान टालता है, या अपनी गाड़ी में पड़ोसी को बिठाकर दफ्तर जाता है, तो यह सिर्फ उसकी बचत नहीं होती, यह देश की बचत होती है।

कारपूलिंग बनी नई आदत, मेट्रो में बढ़ी भीड़

मन की बात में प्रधानमंत्री ने बताया कि उनके पास लोगों के कारपूलिंग के कई अनुभव आए। एक ही रास्ते पर जाने वाले लोग आपस में मिलकर एक गाड़ी से जाने लगे। मेट्रो और बसों का इस्तेमाल भी बढ़ा।

मोदी ने कहा कि लोगों ने अपने कारपूलिंग के अनुभव साझा किए हैं। एक ही रास्ते पर जाने वाले लोग कारपूलिंग करने लगे हैं, वहीं कई लोग मेट्रो और बसों का भी उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बदलाव छोटा लग सकता है, लेकिन जब करोड़ों लोग एक साथ यह करें तो देश पर पड़ने वाला बोझ काफी कम हो जाता है।

देश में बना C295 विमान

मन की बात में मोदी ने एक और बड़ी बात कही। उन्होंने भारत में बने C295 विमान का जिक्र करते हुए कहा कि यह देश की बढ़ती ताकत का सबूत है।

उन्होंने कहा कि मेड इन इंडिया C295 विमान एयरोस्पेस क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत को दर्शाता है। इससे एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े छोटे और मझोले उद्योगों को भी मौका मिला है, जो आत्मनिर्भर भारत की सोच को और मजबूत करता है। 

नोट- खबर अपडेट की जा रही है।

Updated on:
28 Jun 2026 12:03 pm
Published on:
28 Jun 2026 11:49 am