राष्ट्रीय

नॉर्वे ने पीएम नरेंद्र मोदी को दिया अपना सर्वोच्च सम्मान, जानें अब तक कितने देशों से मिल चुका है यह सम्मान

PM Modi नॉर्वे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया। यह पीएम मोदी का 32वां बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब तक किन देशों ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है? आइये जानते हैं।

2 min read
May 18, 2026
पीएम नरेंद्र मोदी को मिला नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान(फोटो-IANS)

Narendra Modi Norway Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे के दौरे पर हैं। पीएम मोदी को एक और बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है। यूरोपीय देश नॉर्वे ने उन्हें अपने सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में शामिल ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया है। इसे नॉर्वे का सर्वोच्च नागरिक सम्मान माना जाता है, जो दुनिया में विशेष योगदान देने वाले नेताओं और हस्तियों को दिया जाता है। इस सम्मान के साथ पीएम मोदी को मिलने वाले बड़े अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की संख्या अब 32 तक पहुंच गई है। पिछले कुछ वर्षों में कई देशों ने उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है।

ये भी पढ़ें

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाक ने सऊदी में उतारे 8,000 सैनिक, JF-17 फाइटर जेट भी भेजा, बड़ी वजह सामने आई

नॉर्वे के दौरे पर हैं पीएम मोदी


18 मई को प्रधानमंत्री मोदी नॉर्वे की राजधानी ओस्लो पहुंचे। यहां वह तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लेने के साथ कई अहम द्विपक्षीय बैठकों में भी शामिल हो रहे हैं। उनके दौरे को भारत और नॉर्डिक देशों के रिश्तों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ओस्लो पहुंचने के तुरंत बाद नॉर्वे सरकार ने उन्हें इस विशेष सम्मान से नवाजा। नॉर्वे की ओर से कहा गया कि 'ग्रैंड क्रॉस रॉयल ऑर्डर ऑफ मेरिट' का सबसे ऊंचा दर्जा है और यह केवल उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय योगदान दिया हो।

पीएम मोदी ने क्या कहा?


सम्मान मिलने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। उन्होंने भारत और नॉर्वे के बीच मजबूत होते रिश्तों का भी जिक्र किया और कहा कि दोनों देश वैश्विक विकास और सहयोग के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

इन देशों से मिल चुका है सर्वोच्च सम्मान

देशसम्मानवर्ष
सऊदी अरबकिंग अब्दुलअजीज सैश2016
अफगानिस्तानस्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान2016
फलस्तीनग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन2018
रूसऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल2019
मालदीवऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज़्जुद्दीन2019
पापुआ न्यू गिनीऑर्डर ऑफ लोगोहू2023
मिस्रऑर्डर ऑफ नाइल2023
फ्रांसग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर2023
श्रीलंकाश्रीलंका मित्र विभूषण2025
त्रिनिदाद एंड टोबैगोऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो2025
ब्राजीलग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस2025
मॉरीशसग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन2025

ये भी पढ़ें

ईरान की जिद पर झुका अमेरिका ? तेल प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से हटाने का गुप्त प्रस्ताव आया सामने!
Updated on:
18 May 2026 07:50 pm
Published on:
18 May 2026 07:40 pm
Also Read
View All