राष्ट्रीय

Navratri 20021: नवरात्र के पहले दिन माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विदेशी फूलों से हुई सजावट

Navratri 2021 के पहले ही दिन माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़, श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए कटरा से माता के दरबार तक फूलों से सजावट की गई है। इस दौरान विदेशी फूलों का भी इस्तेमाल किया गया है, दिन ही नहीं रात में भी माता वैष्णो देवी का दरबार रंगी बिरंगी रोशनियों से जगमगाएगा

2 min read
Oct 07, 2021
Navratri 2021 Mata Vaishno Devi

नई दिल्ली। देशभर में शारदीय नवरात्र ( Navratri 20021 ) की धूम है। देशभर में नवरात्रि के पहले दिन मां शैलजा की घटस्थापना की गई है। इस मौके पर माता वैष्णोदेवी के दरबार में भी श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी है। दरअसल पिछले वर्ष कोरोना वायरस महामारी के चलते वैष्णोदेवी की यात्रा को रोक दिया गया था। ऐसे में इस वर्ष भक्तों में मां वैष्णो देवी को लेकर ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है।

पहले ही दिन कटरा से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ी उमड़ी है। लंबी लाइन लगातार श्रद्धालू माता का दर्शन के लिए इंतजार करते दिखाई दिए।

नवरात्र शुरू होते ही कई लोग माता वैष्णो देवी की दरबार जम्मू पहुंचते हैं। यहां पर कोविड-19 के बाद पहली बार ऐसा है जब भक्तों के लिए दरबार पूरी तरह से खोले गए हैं। दरबार को भी सजाया गया है।

मां वैष्णोदेवी की दरबार भक्तों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार दिखा। हर साल की तरह इस बार भी मां वैष्णो देवी के दरबार को विशेष रूप से सजाया गया।

प्राकृतिक गुफा सहित यात्रा मार्ग को विदेशी फूलों से विशेष रूप से सुसज्जित किया गया है।

इस बार माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए नवरात्र उत्सव का आयोजन भी रखा गया है। इससे मकसद पर्यटन को बढ़ावा देना है।

कटरा कस्बे और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। नौ दिवसीय त्यौहार के लिए मंदिर के रास्ते में किए जाने वाले हर रास्ते पर सुंदर सजावट की गई है।

पूरा कटरा रोशनी से जगमगा रहा है। रास्तेभर में फूलों की सजावट की गई है। हर तरफ फैली रंग-बिरंगी रोशनी हर किसी की दिल अपनी ओर आकर्षित कर लेगी। ना सिर्फ दिन में बल्कि रात में मां का दरबार जगमगाएगा।

Published on:
07 Oct 2021 03:49 pm