बिहार के नवादा जिले में कर्जदारों ने एक व्यापारी का जीना मुहाल कर दिया। परेशान होकर व्यापारी ने परिवार के सदस्यों से अपनी दिक्कत को बताया। और सभी अपने पिता को साथ देते हुए खुशी से जहर खा लिया। पांच की मृत्यु हो गई। एक जीवन मौत की लड़ाई लड़ रही है।
बिहार के नवादा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नवादा जिले के एक परिवार के छह लोगों ने खुशी-खुशी जहर खा लिया। इसमें पांच की मौत हो गई। मृतकों में पति, पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। एक व्यक्ति की हालात गंभीर है। बताया जा रहा है कि, परिवार का मुखिया शहर नामचीन व्यापारी था। पर उस पर करीब 12 लाख रुपए का कर्ज था। कर्जदार लगातार व्यापारी को कर्ज वापस करने के नाम पर जलील करते थे। जब व्यापारी से यह बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने पत्नी और बच्चों को यह बात बताई। तो सभी ने पिता के इस फैसले को खुशी से स्वीकार कर लिया। और जहर खा लिया।
देर रात खाया जहर
घटना बिहार के नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, रजौली के रहने वाले केदार नाथ गुप्ता अपने परिवार के साथ नवादा के आदर्श सोसाइटी के पास न्यू एरिया मुहल्ले में किराए के मकान में रहते थे। बताया जाता है कि परिवार के सभी छह सदस्यों ने बुधवार देर रात कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे 5 की मौत हो गई और एक का जिला सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कर्जदारों ने जीना किया मुहाल
सूत्रों के मुताबिक घर के मुखिया केदार लाल गुप्ता शहर के विजय बाजार में फल का व्यवसाय करते थे और उन पर काफी कर्ज था। महाजन के काफी प्रताड़ित करने से तंग आकर शहर की एक मजार के पास जाकर उनके पूरे परिवार ने जहर खा लिया।
पांच मृतकों के नाम
मृतक में मुखिया केदार लाल गुप्ता, पत्नी अनिता कुमारी और तीन बच्चे प्रिंस कुमार, शबनम कुमारी और गुड़िया कुमारी शामिल हैं, जबकि एक बेटी साक्षी की हालत गंभीर बनी है। उसे नवादा जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जांच शुरू
उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, मृतकों में केदार लाल गुप्ता, उनकी पत्नी अनीता देवी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
पांच की मौत, एक गंभीर - अस्पताल उपाधीक्षक
नवादा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि, सभी लोगों को देर रात को अस्पताल लाए गए, इनमें से पांच की मौत हो गई है। जबकि एक लड़की की हालत गंभीर थी।
बेटे ने बनाया था वीडियो
बताया जा रहा है कि, जहर खाने से पहले केदार लाल गुप्ता के बेटे प्रिंस ने एक वीडियो भी बनाया था। इस वीडियो में उसने बताया कि, बाजार से कर्जदार काफी प्रताड़ित कर रहे थे, हम लोगों ने पैसा वापस करने को लेकर थोड़ा समय मांगा, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे और बार-बार धमकी दे रहे थे, जिसको लेकर सबने जहर खा लिया।