राष्ट्रीय

NCERT ने सार्वजनिक रूप से मांगी माफी, मार्केट से पूरी पुस्तकें वापस मंगाई

NCERT ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की किताब में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ से जुड़े विवादित अध्याय को लेकर माफी मांगी है। सुप्रीम कोर्ट की आपत्ति के बाद NCERT ने पूरी पुस्तक वापस ले ली है। जानिए पूरा मामला।
less than 1 minute read
Mar 10, 2026
Supreme Court
Supreme Court

NCERT apology: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ से जुड़े विवादित अध्याय को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। इसके साथ ही परिषद ने बताया कि बाजार से पूरी किताबें वापस मंगा ली गई हैं। अब इस पुस्तक में वह अध्याय शामिल नहीं किया गया है। इसकी जानकारी NCERT ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में NCERT ने कहा, “राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने हाल ही में कक्षा 8 (भाग–II) के लिए सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक “Exploring Society: India and Beyond प्रकाशित की थी, जिसमें “The Role of Judiciary in our Society" शीर्षक से अध्याय IV शामिल था। NCERT के निदेशक और परिषद के सदस्य इस अध्याय IV के लिए बिना शर्त और पूर्ण रूप से क्षमा प्रार्थी हैं। पूरी पुस्तक को वापस ले लिया गया है और अब यह उपलब्ध नहीं है।”

क्या था मामला?

दरअसल, NCERT की कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से संबंधित एक अध्याय शामिल था। इसी अध्याय को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इस पर Supreme Court of India ने NCERT को फटकार लगाई थी।

अदालत ने भविष्य में इस सामग्री के किसी भी प्रकार के प्रकाशन, पुनर्मुद्रण या डिजिटल प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। इसके अलावा अन्य प्रकाशनों, वितरण और स्कूलों तक पहुंच चुकी किताबों की सभी प्रतियों को तुरंत जब्त करने के निर्देश भी दिए गए थे।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को पत्र लिखकर निर्देश दिया था कि एनसीईआरटी की विवादास्पद पाठ्यपुस्तक के प्रसार को डिजिटल प्लेटफॉर्म और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से तुरंत रोका जाए।

Updated on:
10 Mar 2026 02:14 pm
Published on:
10 Mar 2026 02:13 pm
Also Read
View All
TMC छोड़ेंगे कुणाल घोष? स्वतंत्रता दिवस पर बागी खेमे के कार्यक्रम में पहुंचे, सियासी अटकलें तेज

Independence Day: 15 अगस्त को आजादी के पक्ष में क्यों नहीं थे ज्योतिषी? क्यों माउंटबेटन इसी डेट को लेकर थे अड़े!

पिता वेंटिलेटर पर थे, उनकी देखभाल के लिए H-1B पर भारत लौटा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, अमेरिकी कंपनी ने फोन पर ही नौकरी से निकाला

Jharkhand Protest: ‘राहुल गांधी मामले को देख रहे, 2-3 में खत्म हो जाएगा आंदोलन’, स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों के प्रदर्शन पर कांग्रेस का बयान

Meta का 800 करोड़ का ऑफर! IIT कानपुर के पूर्व छात्र त्रपित बंसल की AI दुनिया में ऐसी धाक कि मच गई हलचल