राष्ट्रीय

परिसीमन बिल के समर्थन पर शरद पवार की पार्टी को लगा बड़ा झटका, महासचिव ने पद से दिया इस्तीफा

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को समर्थन देने के NCP-SP के फैसले से पार्टी में नाराजगी सामने आई है। महाराष्ट्र सोशल मीडिया सेल के महासचिव रमेश्वर खामकर ने पद से इस्तीफा दे दिया।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 4:52 PM IST
ncp news
शरद पवार(फोटो-IANS)

Sharad Pawar: परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार का समर्थन करने के फैसले को लेकर शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। पार्टी के महाराष्ट्र सोशल मीडिया सेल के महासचिव रमेश्वर खामकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के परिसीमन बिल का समर्थन करने के फैसले से असहमति जताते हुए यह कदम उठाया। खामकर का इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब पार्टी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने शुक्रवार को कहा था कि शरद पवार से चर्चा के बाद परिसीमन बिल का समर्थन करने का फैसला लिया गया है। इस फैसले को लेकर पार्टी के भीतर असंतोष की स्थिति सामने आ रही है।

सुप्रिया सुले को केंद्र में मंत्री बनाने की चर्चा


मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि NCP (SP) परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार का समर्थन करने के बदले अपनी सांसद सुप्रिया सुले को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दिलाने की कोशिश कर सकती है। इसके अलावा पार्टी ने महाराष्ट्र सरकार में एक कैबिनेट मंत्री और दो राज्य मंत्री पदों की मांग भी की है। हालांकि, सुप्रिया सुले को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने या महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद मिलने को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

NCP (SP) के महाराष्ट्र विधानसभा में 10 विधायक और लोकसभा में आठ सांसद हैं। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से लोकसभा और 2 दिसंबर से राज्यसभा में शुरू होने वाला है। इसी सत्र में परिसीमन से जुड़े प्रस्ताव पर चर्चा और आगे की संसदीय प्रक्रिया होने की संभावना है।

परिसीमन बिल पास होने पर क्या बदलेगा?


केंद्र सरकार ने कैबिनेट में लोकसभा और विधानसभा की सीटों में करीब 50 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दी थी। प्रस्ताव के मुताबिक लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों की संख्या बढ़ाकर 815 की जा सकती है। इससे सदन में 272 सीटों का इजाफा होगा। प्रस्ताव में सीटों की संख्या के निर्धारण के लिए 1971 की जनगणना और संसदीय क्षेत्रों की सीमाओं के परिसीमन के लिए 2011 की जनगणना को आधार बनाने की बात कही गई है।

इस प्रस्ताव के लागू होने पर लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान भी लागू हो सकता है। उपलब्ध प्रस्तावित आंकड़ों के अनुसार, 815 सदस्यीय लोकसभा में महिलाओं के लिए 272 सीटें होंगी। वहीं, देश की विधानसभाओं में कुल सीटों की संख्या 6,185 होने और इनमें 2,042 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होने का अनुमान है।

Updated on:
28 Nov 2026, 4:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 7 लोगों की मौत, CM धामी ने दिए एयरलिफ्ट के निर्देश

आंध्र प्रदेश में 18 आत्मसमर्पित माओवादियों को मिले 75 लाख रुपये, डीजीपी ने सौंपे डिमांड ड्राफ्ट

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के हिस्से में परिसीमन: शर्तें पूरी होते ही EC करेगा सीटों का निर्धारण

Mumbai: प्रेमिका के साथ वीडियो वायरल हुआ तो युवक ने रची गायब होने की साजिश, हाईवे किनारे बाइक-आईफोन छोड़कर पहुंचा राजस्थान

राष्ट्रपति ने की परिसीमन विधेयक लोकसभा में पेश करने की सिफारिश, जानिए पहले क्यों जरूरी होती है मंजूरी