28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / Mumbai: प्रेमिका के साथ वीडियो वायरल हुआ तो युवक ने रची गायब होने की साजिश, हाईवे किनारे बाइक-आईफोन छोड़कर पहुंचा राजस्थान

Mumbai: प्रेमिका के साथ वीडियो वायरल हुआ तो युवक ने रची गायब होने की साजिश, हाईवे किनारे बाइक-आईफोन छोड़कर पहुंचा राजस्थान

Missing Person Case: प्रेमिका के साथ वीडियो वायरल होने के बाद नागपुर के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने खुद के लापता होने का नाटक रचा। मुंबई-पुणे हाईवे पर अपना सामान छोड़कर गायब हुआ युवक 45 दिन बाद राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामदेवरा में मिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 28 Nov 2026, 4:37 PM IST

Missing Person Case

प्रतीकात्मक तस्वीर

नवी मुंबई। प्रेमिका के साथ बिताए निजी पलों का वीडियो आपत्तिजनक वेबसाइट पर वायरल होने के बाद एक युवक ने खुद के गायब होने की ऐसी साजिश रची कि पुलिस 45 दिन तक उसे तलाशती रही। मुंबई-पुणे हाईवे के किनारे बाइक, खाली बैग, चप्पल और आईफोन छोड़कर वह लापता हो गया। पुलिस ने हादसे, हत्या और अपहरण समेत कई आशंकाओं के आधार पर तलाश की। आखिरकार वह राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामदेवरा में एक होटल में काम करता मिला।

साइबर पुलिस तक पहुंचा था मामला

पुलिस के अनुसार साइबर अपराध की शिकायत से बचने के लिए उसने यह पूरा नाटक रचा था। पुलिस के मुताबिक नागपुर निवासी 23 वर्षीय युवक पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह एक परियोजना पर काम करने के दौरान तेलंगाना निवासी युवती के संपर्क में आया था। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। इस दौरान उनके कुछ निजी पलों का वीडियो आपत्तिजनक वेबसाइट पर वायरल हो गया। इसके बाद युवती के परिजनों ने साइबर अपराध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

लावारिस हालत में मिली थी बाइक

पुलिस का मानना है कि इसी शिकायत से बचने के लिए राहुल ने खुद को लापता दिखाने की योजना बनाई। 7 अक्टूबर 2026 को खोपोली पुलिस को हाईवे किनारे एक बाइक लावारिस हालत में मिली। पास में खाली बैग, चप्पल और आईफोन भी रखा था। जांच में पता चला कि फोन असली नहीं, बल्कि नकली था। सड़क से करीब 10 फीट नीचे खाई में हेलमेट भी मिला। सामान की स्थिति देखकर लोगों को युवक के साथ हादसा होने या उसके आत्महत्या करने की आशंका हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मुंबई-पुणे हाईवे के घाट क्षेत्र में लगातार चार दिन तक तलाशी अभियान चलाया।

मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा था मामला

ड्रोन की मदद ली गई और चार बचाव दल लगाए गए। जवानों ने खाई में 500 से 600 फीट नीचे उतरकर भी तलाश की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। इस मामले में उसके परिवार ने हत्या की आशंका भी जताई थी। मामला चर्चा में आने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और राज्य के राजस्व मंत्री के कार्यालय से भी पुलिस से जानकारी मांगी जा रही थी। खोपोली के पुलिस निरीक्षक सचिन हिरे ने बताया कि तकनीकी जांच और करीब 110 लोगों से पूछताछ के बाद युवक का पता राजस्थान में चला। 45 दिन की तलाश के बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया।