28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / राष्ट्रपति ने की परिसीमन विधेयक लोकसभा में पेश करने की सिफारिश, जानिए पहले क्यों जरूरी होती है मंजूरी

राष्ट्रपति ने की परिसीमन विधेयक लोकसभा में पेश करने की सिफारिश, जानिए पहले क्यों जरूरी होती है मंजूरी

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परिसीमन (दूसरा) विधेयक 2026 पर लोकसभा में विचार करने की सिफारिश कर दी है। जानिए इस प्रस्ताव को लोकसभा में पेश करने से पहले राष्ट्रपति की मंजूरी क्यों जरूरी होती है?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 28 Nov 2026, 4:34 PM IST

President Droupadi Murmu

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (Photo-IANS)

Delimitation Bill 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 पर लोकसभा में विचार करने की सिफारिश कर दी है। इस बात की जानकारी लोकसभा सचिवालय ने शनिवार को जारी बुलेटिन में दी। अब सरकार 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में यह विधेयक पेश करेगी। इस विधेयक के जरिए राज्यों की लोकसभा सीटों में मौजूदा हिस्सेदारी 2051 तक बनाए रखने और 2011 की जनगणना के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय करने का प्रस्ताव रखा जाएगा।

लोकसभा में पेश करने से पहले क्यो जरूरी है राष्ट्रपति की सिफारिश?

इस विधेयक को लोकसभा में विचार पर रखने से पहले राष्ट्रपति की सिफारिश की जरूरत है क्योंकि इस विधेयक के लिए सरकारी खजाने से खर्च किया जाएगा। ऐसे में संविधान के अनुच्छेद 117(3) के तहत यह सिफारिश की गई है। इस प्रावधान के अनुसार, जिस विधेयक को लागू करने से भारत की संचित निधि यानी सरकारी खजाने से खर्च करना पड़ेगा, उसे राष्ट्रपति की सिफारिश के बिना संसद का कोई भी सदन पारित नहीं कर सकता। अब इस विधेयक पर लोकसभा में विचार किया जाएगा।

परिसीमन विधेयक में क्या हैं प्रस्ताव?

प्रस्ताव के मुताबिक, हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में लोकसभा सीटों की संख्या मौजूदा संख्या से 50 फीसदी बढ़ाई जाएगी। इसके बाद लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 हो सकती है। इनमें 815 सदस्य राज्यों से और 35 केंद्र शासित प्रदेशों से होंगे। राज्यों की विधानसभाओं में भी सीटें 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव है। विधानसभा सदस्यों की अधिकतम संख्या 500 से बढ़ाकर 650 की जा सकती है।

हालांकि, निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं 2011 की जनगणना के आधार पर तय होंगी। वहीं, राज्यों के बीच लोकसभा सीटों का मौजूदा अनुपात 2051 के बाद होने वाली पहली जनगणना के आंकड़े जारी होने तक बनाए रखने का प्रस्ताव है।

संसद में कब होगी चर्चा?

लोकसभा का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। लोकसभा के बाद राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से प्रस्तावित है। इस दौरान विधेयक पेश होने के बाद चर्चा और मतदान होगा। इसके साथ संविधान संशोधन विधेयक भी जरूरी होगा। इसे पारित कराने के लिए दोनों सदनों में विशेष बहुमत चाहिए।

अप्रैल में क्यों अटक गया था प्रस्ताव?

इससे पहले भी सरकार ने अप्रैल में परिसीमन से जुड़े विधेयक पेश किया था। लेकिन तब संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 17 अप्रैल को लोकसभा में पारित नहीं हो सका। इसके पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े थे। जबकि इसे पारित कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी था। इसके बाद परिसीमन और केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़े विधेयक भी आगे नहीं बढ़ पाए थे।