राष्ट्रीय

Passport Fees Hiked: पासपोर्ट बनवाना अब होगा महंगा! 1 जुलाई से लगेंगे 5,000 रुपये

New Passport Fee: विदेश मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, साधारण नए पासपोर्ट के पुन: जारी करने के लिए सामान्य शुल्क 2,500 रुपये होगा, जबकि तत्काल पासपोर्ट के लिए इसी श्रेणी के लिए 5,000 रुपये होगा।
2 min read
Jun 25, 2026
Passport Fees Hiked
पासपोर्ट बनवाना हो गया महंगा

Passport Fees Hiked: केंद्र सरकार ने पासपोर्ट आवेदन शुल्क बढ़ा दी है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक आधिकारिक नोटिस जारी यह जानकारी दी है। सरकार ने लगभग 14 साल में पहली बार पासपोर्ट शुल्क में वृद्धि की घोषणा की। 1 जुलाई से नए पासपोर्ट की लागत सामान्य योजना के तहत 2,500 रुपये और तत्काल योजना के तहत 5,000 रुपये कर दी गई है।

तत्काल के लिए देने होंगे 5000 रुपये

नई दरों के तहत, 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के आवेदकों के लिए 36 पृष्ठों का नया पासपोर्ट बनवाने या उसका पुन: जारी करवाने की सामान्य योजना के तहत लागत 2,500 रुपये होगी, जो वर्तमान में 1,500 रुपये है। वहीं, तत्काल शुल्क 3,500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया गया है।

60 पृष्ठों वाले पासपोर्ट के लिए 6,000 रुपये

इसी प्रकार, 60 पृष्ठों वाले पासपोर्ट के लिए शुल्क सामान्य श्रेणी के तहत 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये और तत्काल श्रेणी के तहत 4,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये कर दिया गया है।

14 साल बाद पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा

विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026 के माध्यम से अधिसूचित संशोधित शुल्क संरचना, 2012 के बाद पहला बड़ा संशोधन है, जब पासपोर्ट शुल्क में आखिरी बार वृद्धि की गई थी। पासपोर्ट शुल्क में आखिरी संशोधन 2012 में किया गया था, जब सरकार ने एक मानक 36-पृष्ठ वाले पासपोर्ट के लिए शुल्क 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये और तत्काल पासपोर्ट के लिए शुल्क 2,500 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये कर दिया था।

18 वर्ष से कम आयु के 1,750 रुपये

18 वर्ष से कम आयु के आवेदकों के लिए, सामान्य योजना के तहत नए या पुनः जारी किए गए 36 पृष्ठों वाले पासपोर्ट की लागत 1,750 रुपये और तत्काल योजना के तहत 4,250 रुपये होगी। नाबालिगों के लिए खोए या क्षतिग्रस्त पासपोर्ट को बदलने का शुल्क सामान्य श्रेणी के तहत 4,250 रुपये और तत्काल योजना के तहत 6,750 रुपये निर्धारित किया गया है।

1 जुलाई से लागू होंगी नई फीस

विदेश मंत्रालय ने कहा कि संशोधित शुल्क संरचना 1 जुलाई या उसके बाद जमा किए गए सभी पासपोर्ट आवेदनों पर लागू होगी। पासपोर्ट अधिनियम, 1967 की धारा 24 के तहत 20 जून को जारी अधिसूचना में कई यात्रा दस्तावेजों और पासपोर्ट संबंधी सेवाओं के शुल्कों में भी संशोधन किया गया है।

भारत में आपातकालीन प्रमाण पत्र नि:शुल्क जारी किए जाते रहेंगे, जबकि विदेश में आवेदन करने वालों से 15 अमेरिकी डॉलर का शुल्क लिया जाएगा। पहचान पत्र की कीमत भारत में 1,000 रुपये और विदेश में 50 अमेरिकी डॉलर होगी।

पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी), सरेंडर सर्टिफिकेट, ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम वेरिफिकेशन और अन्य पासपोर्ट संबंधी सर्टिफिकेट के लिए शुल्क भारत में 750 रुपये और विदेश में 40 अमेरिकी डॉलर निर्धारित किया गया है।

Updated on:
25 Jun 2026 09:48 pm
Published on:
25 Jun 2026 09:47 pm
Also Read
View All
Meta का 800 करोड़ का ऑफर! IIT कानपुर के पूर्व छात्र त्रपित बंसल की AI दुनिया में ऐसी धाक कि मच गई हलचल

मुंबई के बांद्रा में 7 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, धुएं से 7 लोगों का घुटा दम, अस्पताल में भर्ती

Independence Day: ‘मुसलमानों से देशभक्ति का प्रमाण मांगना गलत’, मौलाना साजिद रशीदी बोले- स्वतंत्रता संग्राम में बड़ी रही भूमिका

‘RSS को बैन नहीं किया जा सकता, क्योंकि वह रजिस्टर्ड ही नहीं है’, कर्नाटक गृह मंत्री प्रियांक खड़गे के बयान से फिर गरमाई सियासत, जानें पूरा मामला

‘सत्ता में बैठे लोग Gen-Z को बांटने की कोशिश कर रहे हैं’, CJP नेता सौरव दास ने सरकार को घेरा, अभिजीत दीपके ने शुरू किया नया अभियान