राष्ट्रीय

आतंकवाद पर NIA का बड़ा एक्शन, टेरर फंडिंग मामले में जम्मू कश्मीर के 7 जिलों में छापेमारी जारी

NIA Raid in Jammu Kashmir: शनिवार सुबह-सुबह राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। एनआईए की टीम जम्मू कश्मीर के सात जिलों में छापेमारी मार रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 May 2023, 9:23 AM IST
NIA का बड़ा एक्शन, टेरर फंडिंग मामले में जम्मू कश्मीर के 7 जिलों में छापेमारी जारी
NIA का बड़ा एक्शन, टेरर फंडिंग मामले में जम्मू कश्मीर के 7 जिलों में छापेमारी जारी

NIA Raid in Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए शनिवार सुबह राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने बड़ा एक्शन लिया है। एनआईए की टीम जम्मू कश्मीर के सात जिलों में छापेमारी मार रही है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह-सुबह एनआईए के अधिकारी जम्मू कश्मीर के सात जिलों के 15 ठिकानों पर रेड मार रहे हैं। यह छापेमारी आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े दो मामलों में हो रही है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जम्मू-कश्मीर के सात जिलों में 15 जगहों पर छापेमारी कर रही है। जम्मू-कश्मीर के सात जिलों पुलवामा, अवंतीपोरा, अनंतनाग, श्रीनगर, कुपवाड़ा और जम्मू संभाग के पुंछ में छापेमारी की जा रही है।



इससे पहले भी एनआईए ने कई बार जम्मू कश्मीर में छापेमारी कर आतंकी गतिविधियों का खुलासा किया है। आज की छापेमारी में क्या कुछ मिला है, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि रेड पूरी होने के बाद जानकारी दी जाएगी।

खबर अपेडट की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
थिरुपरनकुंड्रम में दीप जलाने के आदेश पर तमिलनाडु सरकार की पुनर्विचार याचिका, सुप्रीम कोर्ट से फैसले पर फिर विचार करने की मांग

Gujarat Accident: जन्मदिन के दिन ही युवती की खत्म हो गई जिंदगी, कार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों की जिंदा जलकर मौत

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर शिवसेना नेता का तंज, बोले- जीत की बधाई, लेकिन वोट चोरी का रोना मत रोइएगा

40-45 सांसदों की जरूरत, छोटे दलों को तोड़ने की कोशिश? संजय राउत ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

चीन बॉर्डर के 40 गांवों में लौट रही रौनक, रुका पलायन; अमित शाह बोले- अब आखिरी नहीं देश के पहले गांव हैं ये