राष्ट्रीय

NIA Raid: केरल के मलप्पुरम में बैन संगठन PFI के पूर्व कार्यकर्ताओं के घर पर छापेमारी

NIA Raid: राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए केरल के मलप्पुरम जिले में प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के पूर्व कार्यकर्ताओं के घर पर छापेमारी कर रही है। एनआईए की कार्रवाई सुबह से ही जारी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Aug 2023, 11:57 AM IST
NIA Raid on former PFI Workers in Malappuram
NIA Raid on former PFI Workers in Malappuram

NIA Raid: राष्टीय जांच एजेंसी रविवार को बैन आर्गनाइजेशन पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के पूर्व कार्यकर्ताओं के घर पर छापेमारी कर रही है। एनआईए की कार्रवाई केरल के मलप्पुरम जिले के रिरूर में हो रही है। मलप्पुरम जिला पुलिस के सूत्रों ने सामाचार एजेंसी आइएनएस को को बताया कि उन्हें रेड के बारे में कुछ समय पहले ही जानकारी दी गई है।

2022 में लगाया गया था बैन

गौरतलब है कि बीते साल सितंबर महीने में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस्लामिक स्टेट पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर बैन लगाया था। इस दौरान एनआईए ने देश के कई शहरों में छापेमारी की थी। जिसमें इस संगठन के ज्यादातर नेता पकड़े गए थे। देशभर में पीएफआई के कई कार्यकर्ताओं पर हत्या के मामले दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें: कनाडा में फिर हिंदू मंदिर पर हमला, खालिस्तानी समर्थकों ने की तोड़फोड़

Updated on:
13 Aug 2023, 11:57 AM IST
Published on: