5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Canada Temple Attacked: कनाडा में फिर हिंदू मंदिर पर हमला, खालिस्तानी समर्थकों ने की तोड़फोड़

Canada Hindu temple attack: कनाडा में एक बार फिर प्रमुख हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। यह इस साल की तीसरी घटना है। जिसका वीडियो मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivam Shukla

•

Updated: 13 Aug 2023, 10:50 AM IST

khalistani.jpg

Canada Hindu temple attack

कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हमले की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर कनाडा में खालिस्तान समर्थकों द्वारा हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है। यह इस साल की तीसरी घटना है। भारत ने कनाडा गवर्नमेंट को हिंदू मंदिरों के साथ हो रही तोड़फोड़ और खालिस्तानी प्रचार को बढ़ावा देने के विरुद्ध कड़ा एक्शन लेने को कहा है।

सामने आया सीसीटीवी वीडियो

दरअसल, कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में कुछ खालिस्तान समर्थकों ने एक हिंदू मंदिर के साथ तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। यह घटना शनिवार रात की बताई जा रही है, जिसका वीडियो मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। अराजकतत्वों ने मंदिर में तोड़फोड़ करने के बाद जाते समय मंदिर के मुख्य द्वार पर खालिस्तान जनमत संग्रह के पोस्टर भी चिपकाए हैं। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग अपना मुंह छिपाकर मंदिर के अंदर प्रवेश करते हैं, इनमें से एक नीली पगड़ी वाला शख्स मंदिर के मुख्य द्वारा पर खालिस्तानी जनमत संग्रह के पोस्टर लगाता दिख रहा है।

इस साल की तीसरी घटना

गौरतलब है कि कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हमले की यह तीसरी घटना है। इसके पहले 31 जनवरी 2023 को कनाडा के ब्रैम्पटन में एक प्रमुख हिंदू मंदिर खालिस्तान समर्थकों ने निशाना बनाया था। इसके बाद अप्रैल में ओंटारियो में एक और हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी।
यह भी पढ़ें: अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत बानो को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत