राष्ट्रीय

NIA का खालिस्तानियों और गैंगस्टर्स पर बड़ा एक्शन, 6 राज्यों में 51 ठिकानों पर रेड

NIA Raids: गैंगस्टर और खालिस्तानी गठजोड़ के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में एक साथ में करीब 51 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Sep 2023, 8:07 AM IST
NIA Raids
NIA Raids

NIA Raids: गैंगस्टर और खालिस्तानी गठजोड़ के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में एक साथ में करीब 51 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जांच एजेंसी को पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों में छिपकर बैठे गैंगस्टर्स के संबंध सीमा पार के आतंकियों के साथ होने के सबूत मिले हैं। एनआईए आतंकियों, गैंगस्टर और ड्रग्स डीलर के बीच के गठजोड़ को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। NIA की ये कार्रवाई ऐसे वक्त पर हो रही है, जब खालिस्तान के मुद्दे पर भारत और कनाडा के बीच तनाव काफी बढ़ गया है।


यूपी-दिल्ली समेत छह राज्यों में 51 ठिकानों पर रेड

बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा पंजाब में 30 जगहों पर NIA की टीम मौजूद है। इसके अलावा राजस्थान में 13, हरियाणा में 4, उत्तराखंड में 2, दिल्ली-NCR और यूपी में 1-1 जगह छापेमारी की जा रही है। गैंगस्टर -खालिस्तानियों की इसी फंडिंग चेन को खत्म करने के लिए NIA का एक्शन जारी है। आपको बात दें कि कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के बीच लगातार संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें- निज्जर के साथी अर्श डल्ला का राइट हैंड था गैंगस्टर सुक्खा, जाली पासपोर्ट पर 2017 में भागा था कनाडा, उसके बाद...

Published on:
Also Read
View All
शरद पवार और सुनेत्रा पवार के गुटों के एक होने की चर्चा पर सुप्रिया सुले ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे कोई प्रस्ताव नहीं मिला

परिसीमन के जरिए सबके निर्वाचन क्षेत्र बिगाड़ना चाहती है मोदी सरकार, कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप

Mumbai Crime: मेकअप आर्टिस्ट के घर मिला कोकीन का बड़ा जखीरा, 21.13 करोड़ रुपए की नशीली खेप जब्त, 2 गिरफ्तार

तमिलनाडु में मतदाता सूची का प्रारूप हुआ जारी, SSR प्रक्रिया के बाद चेन्नई में बढ़ी मतदाताओं की संख्या

दिल्ली की जहरीली हवा बन रही बच्चों के लिए जिंदगीभर का खतरा, जानिए बड़ो से ज्यादा बच्चों पर कैसे पड़ता है इसका दुष्प्रभाव