राष्ट्रीय

NIA Raids : ISIS भर्ती मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु-तेलंगाना के 30 जगहों पर रेड

ISIS radicalisation and recruitment case : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने ISIS कट्टरपंथ और भर्ती मामले में शनिवार को तमिलनाडु और तेलंगाना में बड़ी कार्रवाई की है। तमिलनाडु और तेलंगाना दोनों में 30 स्थानों पर छापेमारी की।

less than 1 minute read
ISIS radicalisation and recruitment case

NIA raids 30 locations in Tamil Nadu, Telangana : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने ISIS कट्टरपंथ और भर्ती मामले में शनिवार को तमिलनाडु और तेलंगाना में बड़ी कार्रवाई की है। तमिलनाडु और तेलंगाना दोनों में 30 स्थानों पर छापेमारी की। कोयंबटूर में 21 स्थानों, चेन्नई में 3 स्थानों, हैदराबाद/साइबराबाद में 5 स्थानों और तेनकासी में 1 स्थानों पर छापेमारी चल रही है। समाचार एजेंसी द्वारा साझा किए गए दृश्यों में एनआईए अधिकारियों को कोयंबटूर में कई स्थानों पर छापेमारी करते देखा जा सकता है। एनआईए आईएसआईएस को भारत में पांव फैलाने से रोकने के लिए लगातार कदम उठा रही है।


आईएसआईएस मॉड्यूल के खिलाफ एनआईए की कार्रवाई


तमिलनाडु और तेलंगाना में फैले आतंकी संगठन आईएसआईएस मॉड्यूल के खिलाफ एनआईए की ये कार्रवाई चल रही है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल कोयंबटूर में इक्कीस जगहों, चेन्नई में तीन जगहों, हैदराबाद में पांच जगहों और तेनकासी में एक जगह पर छापेमारी चल रही है।

यह भी पढ़ें- Anantnag Encounter : बारामूला में एक आतंकी ढेर, अनंतनाग में चौथे दिन ऑपरेशन जारी


तमिलनाडु और तेलंगाना में 30 ठिकानों पर छापेमारी

हाल ही में तमिलनाडु और तेलंगाना में आतंक फैलाने की साजिश में आईएसआईएस के रोल की जांच के लिए एक केस दर्ज किया। इस केस के दर्ज होने के बाद ही एनआईए ने दोनों राज्यों में 30 ठिकानों पर छापेमारी का फैसला किया है। इन छापेमारी के जरिए आईएसआईएस से जुड़े लोगों को पकड़ना है, जिन्हें आतंक फैलाने की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट पर ISIS से जुड़ा आतंकी गिरफ्तार, 2020 से चल रहा था फरार


Published on:
16 Sept 2023 11:11 am
Also Read
View All