30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली एयरपोर्ट पर ISIS से जुड़ा आतंकी गिरफ्तार, 2020 से चल रहा था फरार

Terrorist Arrested at Delhi Airport : कश्मीर की घाटी हो या विदेशी धरती, भारतीय की सुरक्षा एजेंसियों का अभियान जारी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को एक और बड़ी सफलता मिली है। NIA ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी सरगान से जुड़े आतंकी को दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 15 Sep 2023, 1:56 PM IST

नैरोबी से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही IS आतंकी साजिशकर्ता अराफात अली गिरफ्तार

नैरोबी से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही IS आतंकी साजिशकर्ता अराफात अली गिरफ्तार

Terrorist Arrested at Delhi Airport : कश्मीर की घाटी हो या विदेशी धरती, भारतीय की सुरक्षा एजेंसियों का अभियान जारी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को एक और बड़ी सफलता मिली है। NIA ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी सरगान से जुड़े आतंकी को दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा है। एनआईए ने गुरुवार को केन्या के नैरोबी से नई दिल्ली हवाई अड्डे पर आते ही एक प्रमुख फरार इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकी साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने बताया कि इस मामले में अली और अन्य संदिग्धों के खिलाफ जांच चल रही है।


नैरोबी से दिल्ली पहुंचते ही आतंकी गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के हवाईअड्डे पर पकड़े गए आतंकी साजिशकर्ता का नाम अराफाती अली है। एनआईए ने बताया कि अराफात को विमान से उतरते ही हिरासत में लिया गया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान जारी कर कहा कि यह भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए विदेश स्थित इस्लामिक स्टेट मॉड्यूल की साजिश को नाकाम करने के अपने प्रयासों में एनआईए के लिए एक बड़ी सफलता है।

यह भी पढ़ें- Aliens: क्या ब्रह्मांड में एलियंस हैं, NASA ने जारी की 33 पन्नों की UFO रिपोर्ट


2020 से फरार था अली

एनआईए ने कहा कि अली अराफात साल 2020 से फरार चल रहा था। उस दौरान अराफात अली पर आईएसआईएस की प्रचार गतिविधियों में शामिल होने और आतंकवादी गतिविधियों की साजिश रचने का आरोप है। एनआईए की जांच से पता चला है कि कर्नाटक राज्य के शिवमोग्गा जिले का निवासी अराफात अली विदेश से काम करते हुए भोले-भाले मुस्लिम युवाओं की पहचान, कट्टरपंथ और आईएसआईएस में भर्ती में सक्रिय रूप से शामिल था।

यह भी पढ़ें- Nuh Violence: मामन खान की गिरफ्तारी के बाद नूंह में धारा 144 लागू, इंटरनेट बंद

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग