30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aliens: क्या ब्रह्मांड में एलियंस हैं, NASA ने जारी की 33 पन्नों की UFO रिपोर्ट

NASA appoints director to lead UFO research : स्पेस एजेंसी नासा ने एलियन की खोज के क्षेत्र में बड़ा ऐलान किया है। अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गुरुवार को यूएफओ (UFO) और एलियन के संबंधित अपनी रिपोर्ट जारी कर दी। इस रिपोर्ट में यूएफओ को लेकर करीब सालभर की स्टडी के नतीजों का जिक्र किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 15 Sep 2023, 11:48 AM IST

NASA appoints director to lead UFO research

NASA appoints director to lead UFO research

Do Aliens Exist : एलियंस को लेकर बीते कई सालों से कई प्रकार की खबरे सामने आ रही है। कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ब्रह्मांड में एलियंस मौजूदा है, तो कुछ वैज्ञानिकों ने इनको नकारते करते हुए कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। स्पेस एजेंसी नासा ने एलियन की खोज के क्षेत्र में बड़ा ऐलान किया है। अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गुरुवार को यूएफओ (UFO) और एलियन के संबंधित अपनी रिपोर्ट जारी कर दी। इस रिपोर्ट में यूएफओ को लेकर करीब सालभर की स्टडी के नतीजों का जिक्र किया गया है। एजेंसी ने एक यूएफओ रिसर्च डायरेक्टर की नियुक्ति की है, जो एलियन की खोज की दिशा में काम करेंगे।


अब एलियन की खोज की दिशा में होगा काम

स्पेस एजेंसी नासा ने कहा कि उसके वैज्ञानिक यूएफओ की तलाश करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस संबंध में एक रिपोर्ट जारी कर कहा है कि आखिर कैसे वैज्ञानिकी रूप से यूएफओ की स्टडी की जा सकती है। नासा ने एक यूएफओ रिसर्च डायरेक्टर की नियुक्ति की है। अब एलियन की खोज की दिशा में काम किया जाएगा।

यूएफओ रिसर्च डायरेक्टर की नियुक्ति

वैज्ञानिकों ने नासा को एक टीम बनाने का सुझाव दिया था और कहा था कि यूएफओ की तलाश मुमकिन है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022 में नासा के लिए यूएफओ की तलाश के लिए एक रोड मैप तैयार किया था। इसको अब आधिकारिक रूप से यूएपी यानी ‘अज्ञात असामान्य घटनाओं’ के रूप में जाना जाएगा। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि नासा को और भी जानकारी हासिल करने के लिए सैटेलाइट और अन्य एक्वीपमेंट्स का इस्तेमाल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Patna Triple Murder: पटना में दिल दहला देने वाली घटना, दूध के पैसे के लिए बहा खून, तीन लोगों की हत्या

वैज्ञानिकों ने जारी की 33 पन्नों की रिपोर्ट

यूएपी को लेकर नासा ने पहली बार गंभीरता से विचार करते हुए बड़ा कदम उठाया है। स्पेस एजेंसी ने डेटा पर आधारित 33 पन्नों की रिपोर्ट जारी की है। माना जा रहा है कि अब इस पर सार्वजनिक तौर पर चर्चा हो सकेगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि एलियंस यूएपी के लिए एकमात्र या संभावित स्पष्टीकरण नहीं हैं। इस बारे में खोज जारी रहेगी। रिपोर्ट मे अलावा दिया गया है कि हाल ही में विश्वसनीय गवाहों, अक्सर फाइटर पायलटों ने अमरीकी हवाई क्षेत्र में कुछ वस्तुएं देखी हैं। इनको वे पहचान नहीं सके। अब इसके बारे मे रिसर्च जारी है।

यह भी पढ़ें- Nuh Violence: नूंह हिंसा केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, कांग्रेस विधायक मामन खान गिरफ्तार