30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patna Triple Murder: पटना में दिल दहला देने वाली घटना, दूध के पैसे के लिए बहा खून, तीन लोगों की हत्या

Bihar Firing : बिहार की राजधानी पटना एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोगों की जान चली गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 15 Sep 2023, 10:34 AM IST

Bihar Firing

Bihar Firing

Patna Triple Murder : बिहार की राजधानी पटना एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोगों की जान चली गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए पटना NMCH भेजा गया है। गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त बढ़ा दी है। परिवार में चीख पुकार मच गया है और घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।


दूध के पैसे के लिए बहा खून

बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात सुरगा गांव में दूध का बकाया पैसा मांगने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ गोलीबारी होने लगी। फायरिंग में दोनों पक्षों के चार लोगों को गोली लगी। इस घटना में तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई है।

यह भी पढ़ें- Nuh Violence: नूंह हिंसा केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, कांग्रेस विधायक मामन खान गिरफ्तार


फायरिंग में तीन लोगों की मौत

पटना के पास फतुहा थाना क्षेत्र के सुरंगापर गांव में दूध के पैसे के विवाद में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई है। फायरिंग में चार लोगों को गोली लगी। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 22 साल का युवक मिंटूस कुमार गोलीबारी में घायल हो गया। घायल युवक को पटना के एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- Adtiya L1 Mission: आदित्य-L1 को लेकर ISRO ने दी खुशखबरी, पृथ्वी का लगाया चौथा चक्कर

कई थानों की पुलिस मौके पर

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान जय सिंह, शैलेश कुमार है और प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। इस वारदात के बाद गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद मौके पर पटना ग्रामीण एसपी, फतुहा डीएसपी मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के थानों से भी पुलिस बल को बुलाया गया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।