नई दिल्लीPublished: Sep 15, 2023 08:43:36 am
Shaitan Prajapat
Adtiya L1 Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का पहला सौर मिशन आदित्य एल-1 ने आज एक और पड़ाव पार कर लिया है। भारत के पहले सूर्य मिशन के तहत अंतरिक्ष में भेजे गए आदित्य एल-1 स्पेसक्राफ्ट ने चौथे 'अर्थ बाउंड मैन्यूवर' को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
Adtiya L1 Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का पहला सौर मिशन आदित्य एल-1 ने आज एक और पड़ाव पार कर लिया है। भारत के पहले सूर्य मिशन के तहत अंतरिक्ष में भेजे गए आदित्य एल-1 स्पेसक्राफ्ट ने चौथे 'अर्थ बाउंड मैन्यूवर' को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। 'अर्थ बाउंड मैन्यूवर' का मतलब पृथ्वी का चक्कर लगाते हुए उसके गुरुत्वाकर्षण बल के जरिए स्पेस में सफर के लिए स्पीड पैदा करना है। L1 प्वाइंट पर पहुंचने के लिए आदित्य तकरीबन चार महीनों का समय लगेगा। भारतीय स्पेस एजेंसी (ISRO) ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसरो ने बताया है कि अगला मैन्यूवर ट्रांस-लैग्रेंजियन प्वाइंट 1 इंसर्शन (TL1I) 19 सितंबर को रात दो बजे किया जाएगा।