30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nuh Violence: नूंह हिंसा केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, कांग्रेस विधायक मामन खान गिरफ्तार

Nuh Violence : हरियाणा के नूंह हिंसा मामले में राज्य पुलिस ने बड़ी कार्रवाही की है। हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस विधायक मामन खान को गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस विधायक ने गिरफ्तारी के बचने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 15 Sep 2023, 9:33 AM IST

Congress MLA Arrest

Congress MLA Arrest

Congress MLA Arrest: हरियाणा के नूंह हिंसा मामले में राज्य पुलिस ने बड़ी कार्रवाही की है। हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस विधायक मामन खान को गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस विधायक ने गिरफ्तारी के बचने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। आरोपी विधायक को शुक्रवार को नूंह जिला अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि कांग्रेस विधायक मामन खान पर 31 जुलाई को नूंह में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हुई हिंसा में एक वर्ग विशेष के लोगों को भड़काने के का आरोप लगा है।


एसआईटी ने 25 अगस्त जारी किया था नोटिस

नूंह हिंसा मामले की जांच कर रही एसआईटी ने इससे पहले 25 अगस्त को नूंह के फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र से विधायक मामन को हिंसा के लिए लोगों को भड़काने के आरोप में नोटिस जारी किया था। 31 अगस्त को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था।

यह भी पढ़ें- Adtiya L1 Mission: आदित्य-L1 को लेकर ISRO ने दी खुशखबरी, पृथ्वी का लगाया चौथा चक्कर

दो बार सूचना देने के बाद भी नहीं आए

नोटिस के जवाब में विधायक ने मेडिकल नोट भेजकर बताया कि वह बुखार से पीड़ित हैं। इसके बाद पुलिस की ओर से 5 सितंबर को दूसरा नोटिस दिया गया और 10 सितंबर को जांच में शामिल होने के लिए नूंह पुलिस लाइन बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आए ।

गिरफ्तारी से बचने के लिए हाई कोर्ट पहुंचे

विधायक मामन ने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर कर खुद को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने से बचाने और दलील दी कि मामले की जांच उच्च अधिकारियों की निगरानी में एसआईटी से कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा था कि सरकार अपनी नाकामी के लिए उन्हें मोहरा बना रही है।

यह भी पढ़ें- Weather Alert : उत्तराखंड से यूपी-राजस्थान तक भारी बारिश: नदी और नाले में उफान पर, दिल्ली सहित इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

बीते दिनों मोनू मानेसर हुआ था गिरफ्तार

आपको बता दें कि इस मामले में बीते मंगलवार को हिंसा में आरोपी मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी मानेसर को नूंह कोर्ट ने राजस्थान पुलिस की कस्टडी में भेज दिया। मोनू का नाम राजस्थान के निवासी नासिर-जुनैद के हत्याकांड में भी आया था।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग