राष्ट्रीय

खालिस्तानी आतंकी पन्नू पर NIA की बड़ी कार्रवाई, भारत में मौजूद संपत्तियों को किया जब्त

NIA takes action against Pannu: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की टीम ने आज पन्नू के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए उसके अमृतसर और चंडीगढ़ में मौजूज ठिकानों पर छापेमारी की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Sep 2023, 2:57 PM IST
 NIA takes action against Khalistani terrorist Pannu properties seized

कनाडा में रहकर पंजाब को खालिस्तान बनाने की मांग करने वाले खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ NIA ने आज बड़ी कार्रवाई की है। National Investigation Agency की टीम ने आज अमृतसर में पन्नू से जुड़ी जमीनों को कुर्क करने के साथ ही अमृतसर और चंडीगढ़ में उससे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। बता दें कि पन्नू सिख फॉर जस्टिस की चीफ है। भारत में वह मोस्ट वांटेड है। पन्नू आए दिन भारत के खिलाफ जहर उगलता है। अभी इसी हफ्ते उसने कनाडा में रहने वाले हिंदू भारतीयों को कनाडा छोड़ने की धमकी दी थी।

पन्नू के घर के बाहर नोटिस चस्पा

NIA ने अदालत के आदेश पर, चंडीगढ़ में प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के संस्थापक और आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के घर के बाहर संपत्ति जब्ती का नोटिस चस्पा कर दिया है।

ये भी पढ़ें: G-20 शिखर सम्मेलन की सफलता का श्रेय आप सभी (टीम जी-20) को जाता है- PM मोदी

Published on: