राष्ट्रीय

‘अच्छा काम करने वाले को कभी नहीं मिलता सम्मान’- नितिन गडकरी

Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की भी प्रशंसा की। कर्पूरी ठाकुर को हाल ही में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। साथ ही कहा कि ऐसे लोगों ने देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाया है। राजनीतिक नेताओं को ऐसे लोगों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

less than 1 minute read
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अवसरवादी राजनेताओं के सत्ताधारी दल से जुड़े रहने की इच्छा पर चिंता जताई है। साथ ही कहा कि इस तरह की विचारधारा में गिरावट लोकतंत्र के लिए अच्छी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे नेता हैं जो अपनी विचारधारा पर दृढ़ हैं लेकिन उनकी संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है।

‘विचारधारा में गिरावट लोकतंत्र के लिए खतरा’

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि मैं हमेशा मजाक में कहता हूं कि चाहे किसी भी पार्टी की सरकार हो, एक बात तय है कि जो अच्छा काम करता है उसे कभी सम्मान नहीं मिलता और जो बुरा काम करता है उसे कभी सजा नहीं मिलती। हमारी बहसों और चर्चाओं में मतभेद हमारी समस्या नहीं है। हमारी मुख्य समस्या विचारों की कमी है। अपनी विचारधारा के आधार पर दृढ़ विश्वास के साथ खड़े रहने वाले लोग भी हैं, लेकिन ऐसे लोगों की संख्या घट रही है। विचारधारा में जो ये गिरावट हो रही है वह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोग ऐसा लिखते हैं कि वह न तो दक्षिणपंथी और न ही वामपंथी हम जाने-माने अवसरवादी हैं। सभी सत्तारूढ़ दल से जुड़े रहना चाहते हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्दों में कहें, तो भारत लोकतंत्र की जननी है। राजनेता आते-जाते रहते हैं, लेकिन उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों के लिए जो काम किया है वह अंततः मायने रखता है और उन्हें सम्मान दिलाता है।

Updated on:
07 Feb 2024 09:56 am
Published on:
07 Feb 2024 09:49 am
Also Read
View All
Punjab Election: पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, अकाली दल का दावा, ‘पिछली बार झूठे वादों से जीते थे अरविंद केजरीवाल, इस बात हारना तय’

Big Fraud: दुर्लभ वस्तु बेचने के नाम अंबिकापुर के स्क्रैप कारोबारी से 3.08 करोड़ की ठगी, अंतराज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

सबसे करीबी मंत्री ने सिद्धारमैया को दिया था धोखा, पद छोड़ने के बाद पूर्व कांग्रेसी CM का एक और बड़ा बयान

कल्याण बनर्जी के बयान पर भड़कीं टीएमसी सांसद काकोली घोष, बोलीं- मेरे बेटे को भी झेलना पड़ा था लाठीचार्ज

’15 मिनट के भीतर कैसे हो गया इतना बड़ा फैसला?’, मीनाक्षी नटराजन के रिजेक्शन पर कांग्रेस का तीखा पलटवार