30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 16 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन

Harak Singh Rawat: वर्ष 2022 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने कैबिनेट और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हरक सिंह रावत को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 6 साल के लिए बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद ही हरक सिंह रावत विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 7 Feb 2024, 9:25 AM IST

 हरक सिंह रावत

हरक सिंह रावत

उत्तराखंड में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची टीम। ईडी ने एक्शन लेते हुए हुए दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में छापेमारी कर रही है। इन तीनों राज्यों के 16 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी चल रही है। ED की यह छापेमारी दो अलग-अलग मामलों में लिए हो रही है। इसमें से पहला मामला फॉरेस्ट लैंड से जुड़ा है। साथ ही दूसरा एक अन्य जमीन घोटाला मामला है।

बदलते रहे पार्टी

जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने कैबिनेट और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हरक सिंह रावत को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 6 साल के लिए बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद ही हरक सिंह रावत विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए। साल 2016 में हरक सिंह रावत समेत कुल 10 विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत के खिलाफ बगावत की थी। इसके बाद बीजेपी में चले गए थे। बता दे कि पिछले साल भी अगस्त में विजिलेंस विभाग ने हरक सिंह रावत के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
ये भी पढ़ें: AAP विधायक के खरीद-फरोख्त का मामला, केजरीवाल और आतिशी को आज देना है नोटिस का जवाब

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग