30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AAP विधायक के खरीद-फरोख्त का मामला, केजरीवाल और आतिशी को आज देना है नोटिस का जवाब

Delhi News: क्राइम ब्रांच ने केजरीवाल को भेजे नोटिस में कहा है कि आप ने ट्वीट कर जिस तरह के आरोप लगाए हैं, वो प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध माने जाते हैं। इसलिए आपको सबूत और तमाम डिटेल्स देना होगा, ताकि जांच हो सके।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 5 Feb 2024, 11:09 AM IST

अरविंद केजरीवाल और मंत्री आतिशी

अरविंद केजरीवाल और मंत्री आतिशी

दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उनकी मंत्री आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी पर उनके विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया है। इस बात के सबूत दिल्‍ली क्राइम ब्रांच ने मांगे हैं। दिल्‍ली की क्राइम ब्रांच ने नोटिस जारी कर दोनों नेतोओं से जवाब मांगा है। इसी के चलते अरविंद केजरीवाल और आतिशी को आज क्राइम ब्रांच को नोटिस का जवाब देना है। क्राइम ब्रांच ने नोटिस भेजकर 5 फरवरी तक जवाब देने को कहा था। अगर दोनों नोटिस का जवाब नहीं देते हैं, तो क्राइम ब्रांच फिर से रिमांइडर भेजने का निर्णय ले सकती है।

5 फरवरी तक जबाव देने को कहा था

क्राइम ब्रांच ने केजरीवाल को भेजे नोटिस में कहा है कि आप ने ट्वीट कर जिस तरह के आरोप लगाए हैं, वो प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध माने जाते हैं। इसलिए आपको सबूत और तमाम डिटेल्स देना होगा, ताकि जांच हो सके। आतिशी को भी नोटिस देकर कहा गया कि आरोपों के सबूतों को पेश करें। नोटिस के अनुसार, अपराध शाखा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आतिशी को भाजपा के खिलाफ लगाए आरोपों पर सूचना देने को कहा गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों नेताओं के बयानों से पता चलता है कि उनके पास ‘संज्ञेय अपराध के संबंध' में कुछ सूचना है। दोनो को नोटिस पर पांच फरवरी तक जवाब देने को कहा है।

ये था मामला

केजरीवाल और आतिशी ने 27 जनवरी को यह दावा किया था कि भाजपा, ‘आप' सरकार को गिराने के लिए सत्तारूढ़ दल के विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये और अगले साल के विधानसभा चुनाव में टिकट की पेशकश कर उन्हें खरीदने का प्रयास कर रही है। भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें ‘झूठा' और ‘निराधार' बताया था। साथ ही सीएम को उनके दावों के समर्थन में सबूत पेश करने की चुनौती दी थी। पुलिस ने केजरीवाल और आतिशी से आप के उन विधायकों के नामों का खुलासा करने को कहा है, जिन्होंने भाजपा के उनसे संपर्क करने का दावा किया था। नोटिस के अनुसार, अपराध शाखा ने केजरीवाल और आतिशी से पांच फरवरी तक नोटिस पर जवाब देने के लिए कहा है। नोटिस के अनुसार, आपके इन आरोपों के संबंध में मिली एक शिकायत पर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा जांच कर रही है कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी छोड़ने और उसकी पार्टी में शामिल होने के लिए AAP के मौजूदा विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये देने की पेशकश की है।

ये भी पढ़ें:‘पैरों में चप्पल, ढीली शर्ट-पैंट और बालों पर फैली सफेदी' यही है चंपई सोरेन की पहचान, जानें खेतों में हल चलाने से लेकर सीएम पद का सफर