राष्ट्रीय

BJP National President: बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नितिन नबीन की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

Nitin Navin BJP President: नितिन नबीन ने कहा- यह पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत है, और मेरा मानना ​​है कि जब आप एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं...
2 min read
• •
Dec 14, 2025
BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन
BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन (Photo-IANS)

BJP National President: बीजेपी ने रविवार को बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। नितिन नबीन अब जेपी नड्डा की जगह लेंगे, जो 2020 से इस पद पर बने हुए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर नितिन नबीन की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत है, और मेरा मानना ​​है कि जब आप एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं, तो पार्टी के सीनियर नेता हमेशा इस पर ध्यान देते हैं, और मैं उनके साथ काम करता रहूंगा।

नेताओं ने दी बधाई 

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर नितिन नबीन को एनडीए के नेताओं ने बधाई दी है। जेडीयू नेता संजय झा ने कहा कि नितिन नबीन को बीजेपी का नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया गया है, हम सब उन्हें बधाई देते हैं, यह खुशी की बात है। उनकी उम्र करीब 45-46 साल है; कम उम्र में ही उन पर बड़ी ज़िम्मेदारी है। यह बिहार के लिए गर्व की बात है। उनके पिता भी MLA थे। चुनाव के दौरान वे बहुत शामिल थे।

वहीं BJP MLC संजय मयूख ने कहा, "यह सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। हम अपने पार्लियामेंट्री बोर्ड, प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं। यह बिहार के वर्कर्स के लिए गर्व की बात है कि हमारे बीच से, ज़मीनी स्तर से जुड़े किसी व्यक्ति को आज नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया गया है।"

सम्राट चौधरी ने भी दी बधाई

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं PM मोदी और पार्टी की टॉप लीडरशिप को नितिन नबीन को पार्टी का नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट बनाने के लिए धन्यवाद देता हूं। नितिन के लीडरशिप में BJP पूरे देश में और मजबूत होती रहेगी।

‘BJP के लिए ऐतिहासिक दिन’

बिहार BJP प्रेसिडेंट और बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "आज BJP के लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है कि बिहार के एक नेता को BJP का नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया गया है। मैं नितिन नबीन को बधाई देता हूं।"

Updated on:
14 Dec 2025 06:50 pm
Published on:
14 Dec 2025 06:50 pm
Also Read
View All
इंडिगो फ्लाइट पर Lightning Strike, विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त; लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग

Delhi Protest: ‘जैसे धर्मेंद्र प्रधान गए, वैसे ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे’, भारी प्रदर्शन के बाद भी कम नहीं हुआ कांग्रेस नेताओं का गुस्सा

कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप, वीडियो खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस, FIR की तैयारी

CM विजय के 30 करोड़ की संपत्ति का खुलासा न करने से मतदाताओं के निर्णय पर क्या असर पड़ा होगा? मद्रास हाईकोर्ट ने उठाया सवाल

राहुल के FIR वाले बयान पर शिवराज का तंज, कहा- 99 चुनाव हार चुकें अब हार का शतक लगाने की है इच्छा