राष्ट्रीय

‘ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे भाजपा ने ठगा नहीं’…AAP नेता ने BJP को बताया दीमक, नीतीश कुमार को लेकर कसा तंज

Nitish Kumar नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन दाखिल करने पर प्रतिक्रिया देते हुए आप (AAP) के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिसकी उंगली पकड़ कर भाजपा (BJP) बिहार में घुसी, उसी की पार्टी को दीमक की तरह खा गई।

2 min read
Mar 05, 2026
नीतीश कुमार और अमित शाह (फोटो- नीतीश कुमार एक्स पोस्ट)

बिहार की राजनीति में इस समय भयानक हलचल देखने को मिल रही है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के सीएम पद छोड़ने की खबर सामने आने के बाद से ही सुर्खियों में छाई हुई है। नीतीश ने बयान जारी करते हुए जहां राज्यसभा चुनाव लड़ने को अपनी इच्छा बताया है वहीं उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं का दावा है कि यह फैसला नीतीश की मर्जी के खिलाफ हुआ है। JDU के कार्यकर्ताओं ने इस पार्टी के अन्य नेताओं और भाजपा को इस फैसले के लिए जिम्मेदार ठहराया है। सिर्फ पार्टी ही नहीं बल्कि विपक्षी पार्टियों ने भी यह फैसला सामने आने के बाद से भाजपा पर आरोपों की बरसात शुरू कर दी है। इसी कड़ी में अब आम आदमी पार्टी (AAP) का इस मामले पर बयान सामने आया है। आप ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं है जिसे भाजपा ने ठगा नहीं है।

ये भी पढ़ें

‘नीतीश कुमार बीजेपी के जाल में फंस गए’…CM पद छोड़ने पर RJD MLC का बड़ा बयान, फूट-फूटकर रो रहे कार्यकर्ता

क्षेत्रीय दलों को खत्म करने की साजिश - AAP

आम आदमी पार्टी AAP के दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने गुरुवार को इस मामले पर बयान देते हुए भाजप पर कई गंभीर आरोप लगाए भारद्वाज ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजना भाजपा का क्षेत्रीय दलों को खत्म करने की साजिश का एक और उदाहरण है। भारद्वाज ने आगे कहा, ऐसा कोई सगा नहीं जिसे भाजपा ने ठगा नहीं। आप अध्यक्ष ने आगे कहा कि जिसकी उंगली पकड़ कर भाजपा नए राज्य में घुसी, उसने उसी की पार्टी को दीमक की तरह अंदर से खत्म कर दिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसके ताजा उदाहरण है।

यह बिहार में जदयू के खात्मे की शुरुआत - भारद्वाज

आप प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि इससे पहले भाजपा ने ओडिशा में नवीन पटनायक, महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे, हरियाणा में चौटाला, तेलंगाना में केसीआर, पंजाब में बादल, जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती को इसी तरह ठगा है। भारद्वाज ने नीतीश के राज्यसभा चुनाव लड़ने के फैसले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनका राज्यसभा जाना बिहार में जदयू के खात्मे की शुरुआत है। भारद्वाज ने आगे कहा कि भाजपा इससे पहले बीजद, शिवसेना, आईएनएलडी, टीआरएस, अकाली दल, पीडीपी को भी इसी तरह दीमक की तरह अंदर से खोखला कर चुकी है।

Updated on:
05 Mar 2026 03:56 pm
Published on:
05 Mar 2026 03:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर