राष्ट्रीय

‘जातिगत जनगणना मैंने कराई, सब नकली श्रेय ले रहे’, राहुल गांधी को नीतीश कुमार का जबाव

Nitish Kumar: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के पूर्णिया में एक रैली को संबोधित किया था। इसी बीच उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के दबाव में आकर जातिगत जनगणना कराई थी। उनके इस बयान पर अब नीतीश ने जवाब दिया है।

2 min read
राहुल गांधी और नीतीश कुमार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के पूर्णिया में एक रैली को संबोधित किया था। इसी बीच उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के दबाव में आकर जातिगत जनगणना कराई थी। उनके इस बयान पर अब नीतीश ने जवाब दिया है। नीतीश ने मीडिया से कहा कि इससे बढ़कर कोई फालतू चीज नहीं। जातिगत जनगणना कब हुई थी, आपको पता है या आप भूल गए? हमने 9 पार्टियों को बैठाकर इसका फैसला लिया था। 2019 और 2020 में मैं हर जगह यह बात कहता था।

सब नकली श्रेय लेना चाहते हैं- नीतीश

नीतीश कुमार ने कहा कि विधानसभा से लेकर सावर्जनिक जगहों तक मैं जातिगत जनगणना की बात करता था। 2021 में मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री से मिलने भी गया था। उनको भी ऐसा करने को कहा, लेकिन उन्होंने कहा कि अभी नहीं करेंगे। इसके बाद में हमे इनडायरेक्टली पता चला कि जातिगत जनगणना करिए। तो हमने सबको बुलाया। तो ये हमने किया है न। उस समय तो वे विपक्ष में थे। सब नकली श्रेय लेना चाहते हैं। ये सब छोड़िए, इनका कोई मूल्य नहीं।

राहुल गांधी ने क्या कहा था

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि हमने नीतीश कुमार से कहा था कि आपको बिहार में जातिगत जनगणना करवानी होगी। हम छूट नहीं दे सकते। RJD-कांग्रेस ने नीतीश से यह काम दबाव डालकर करवाया। भाजपा ऐसा नहीं चाहती थी।

तेजस्वी पर भी भड़के नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि जब RJD का राज था, तो क्या होता था? शाम के बाद कोई बाहर निकलता था? जब से हम 2005 से आए तब से काम शुरु हुआ। कुछ लोग अपना प्रचार करते हैं, लेकिन यह भी याद करें कि हमने कितना काम किया है।
ये भी पढ़ें: डिजी यात्रा सेवा से जुड़ेंगे 14 नए एयरपोर्ट, FRS से होगी यात्री के चेहरे की पहचान

Updated on:
31 Jan 2024 03:39 pm
Published on:
31 Jan 2024 03:32 pm
Also Read
View All
RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय ने बर्लिन में भारतीयों से की खास अपील, कहा- अगले 100 साल तक जिम्मेदार समाज का निर्माण करना हमला लक्ष्य

बंगाल चुनाव: साइलेंट वोटर्स ने मुकाबले को बनाया पेंचीदा, एग्जिट पोल में BJP को बढ़त, ममता बनर्जी का हौसला बुलंद

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया, गिल-बटलर ने खेली धमाकेदार पारी

मेड इन इंडिया ‘महेंद्रगिरि’ की एंट्री से कितनी ताकतवर हो जाएगी भारतीय नौसेना? समुद्र के लिए आगे की भी हो गई तैयारी

स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर TMC के धरने पर BJP का पलटवार, तापस रॉय ने कोलकाता पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल