29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिजी यात्रा सेवा से जुड़ेंगे 14 नए एयरपोर्ट, FRS से होगी यात्री के चेहरे की पहचान

Digi Yatra: डिजी यात्रा सेवा दिसंबर, 2022 में शुरू हुई थी। यह सेवा फिलहाल 13 एयरपोर्ट पर उपलब्ध है। इन एयरपोर्ट में दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, वाराणसी, मुंबई, बेंगलुरु, विजयवाड़ा, पुणे, कोचीन, अहमदाबाद, हैदराबाद गुवाहाटी और लखनऊ के नाम शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 31 Jan 2024, 11:11 AM IST

 फेशियल रिकग्निशन सिस्टम

फेशियल रिकग्निशन सिस्टम

भारत सरकार 14 एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा शुरू करने की तैयारी कर रही है। इस सेवा में विदेशी नागरिकों को भी शामिल किया जाएगा। घरेलू यात्रियों के लिए 13 एयरपोर्ट पर फिलहाल डिजी यात्रा सेवा की सुविधा है। चेहरे को पहचानने वाली तकनीक फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) पर आधारित डिजी यात्रा की मदद से एयरपोर्ट पर जांच के दौरान यात्रियों की समय की बचत होगी। सुरक्षा जांच की लंबी प्रक्रिया से लोगों को निजात मिलेगी।

14 एयरपोर्ट पर शुरू होगी ये सेवा

सरकार ने इस साल 2024 के मार्च तक भुवनेश्वर, चेन्नई और कोयंबटूर सहित 14 एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा शुरू करने का प्लान बनाया है। श्रीनगर, मोपा गोवा, इंदौर, चंडीगढ़, रांची, बागडोगरा, नागपुर, पटना, रायपुर, डाबोलिम, और विशाखापत्तनम एयरपोर्ट को डिजी यात्रा से जोड़ा जाएगा। बता दें कि डिजी यात्रा अगले साल और 11 एयरपोर्ट पर लागू हो जाएगी।

तेजी से बढ़ा डिजी यात्रा एप का इस्तेमाल
सरकार ई-पासपोर्ट आधारित नामांकन की शुरूआत करने जा रही है। इस की मदद से विदेशी नागरिक भी डिजी यात्रा सेवा का लाभ उठा पाएंगे। जानकारी के अनुसार, दिसंबर, 2022 से नवंबर, 2023 के बीच डिजी यात्रा एप के इस्तेमाल में तेजी से इजाफा हुआ है। एप ने एंट्री और बोर्डिंग गेट पर लगने वाले समय को कम किया है। इससे यात्रियों का समय बच जाता है।

दिसंबर, 2022 में शुरू हुई थी डिजी यात्रा

डिजी यात्रा सेवा दिसंबर, 2022 में शुरू हुई थी। यह सेवा फिलहाल 13 एयरपोर्ट पर उपलब्ध है। इन एयरपोर्ट में दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, वाराणसी, मुंबई, बेंगलुरु, विजयवाड़ा, पुणे, कोचीन, अहमदाबाद, हैदराबाद गुवाहाटी और लखनऊ के नाम शामिल हैं। एनक्रिप्टेड डिजी यात्रा के लिए लिया जाता है। इसमें यात्री को आधार नंबर के हिसाब से एनरोलमेंट करने का मौका मिलता है। अपनी फोटो और डिटेल भी अपलोड की जाती है। इसके बाद बोर्डिंग पास को स्कैन करते ही आपकी जानकारी एयरपोर्ट को मिल जाती है। इससे समय की बचत होती है।

हवाई यात्रियों के लिए स्वैच्छिक है डिजी यात्रा-सिंधिया

एयरपोर्ट E-गेट पर यात्री को पहले बार-कोड पर बोर्डिंग पास को स्कैन करना होगा। इस ई-गेट पर मौजूद फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) यात्री की पहचान और डॉक्युमेंट्स की जांच कर लेगा। यह प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद यात्री ई-गेट के जरिए एयरपोर्ट में एंट्री कर सकते हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि डिजी यात्रा हवाई यात्रियों के लिए स्वैच्छिक है।
ये भी पढ़ें:Budget 2024: आज से शुरू होगा बजट सत्र, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी संयुक्त बैठक को संबोधित