राष्ट्रीय

नितीश सेतु के उद्घाटन पर बेटे निशांत ने पीएम मोदी का किया आभार, कहा-पिता के विजन, उनके मार्गदर्शन और उनके विकास कार्यों के प्रति सम्मान है

PM Modi Bihar Visit: नीतीश सेतु के उद्घाटन पर निशांत कुमार ने PM मोदी और मुख्यमंत्री का आभार जताया। नित्यानंद राय और चिराग पासवान ने भी बिहार के विकास और पुल के महत्व पर अपनी बात रखी।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 5:39 PM IST
pm modi
पीएम मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन(फोटो-ANI)

Nitish Setu Inauguration: बिहार में गंगा नदी पर बने नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और राज्य मंत्री निशांत कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह उनके पिता के विजन, मार्गदर्शन और विकास कार्यों के प्रति सम्मान को दर्शाता है। निशांत कुमार ने प्रधानमंत्री के साथ-साथ मुख्यमंत्री का भी धन्यवाद किया।

निशांत कुमार ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे पिता के विजन, उनके मार्गदर्शन और उनके विकास कार्यों के प्रति सम्मान है।

नित्यानंद राय बोले- नीतीश कुमार की वजह से बना पुल


केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने नीतीश सेतु के उद्घाटन को बिहार के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वजह से यह पुल बन पाया है। राय ने बिहार के पुराने दौर का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य 15 साल के 'गुंडा राज' और 'जंगल राज' से आगे निकल चुका है। अब नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार को आगे ले जा रही है।

नित्यानंद राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में विकसित भारत 2047 का संकल्प लेने की बात भी कही। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री के लगातार प्रयासों से 50 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है। उन्होंने लोगों से इस उपलब्धि पर गर्व करने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

चिराग पासवान ने पिता रामविलास पासवान को किया याद


केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को खुशी का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम भव्य रहा और प्रधानमंत्री ने इलाके की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया। चिराग ने कहा कि इस मौके पर प्रधानमंत्री और उन्होंने अपने पिता रामविलास पासवान को भी याद किया। उन्होंने बताया कि राघोपुर क्षेत्र के लोग लंबे समय से पुल की मांग कर रहे थे। बाढ़ से प्रभावित रहने वाले इस इलाके में पुल नहीं होने के कारण बड़ी आबादी का संपर्क मुख्यधारा से कट जाता था।

चिराग पासवान के मुताबिक, पुल बनने से इस समस्या का समाधान होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने हाजीपुर की धरती से बिहार के लोगों को हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी है। ये योजनाएं विकसित बिहार और विकसित भारत के निर्माण में मददगार होंगी।

Updated on:
21 Nov 2026, 5:39 PM IST
Published on: