Rahul Gandhi Flying Kiss Case: मोदी सरकार के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव पर भाषण देने के बाद लोकसभा से निकलते समय राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस के इशारे किए। ऐसा आरोप भाजपा की महिला सांसदों का है। भाजपा की महिला सांसदों ने इस बात की शिकायत लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से की है।
Rahul Gandhi Flying Kiss Case: मणिपुर हिंसा को लेकर लोकसभा में मोदी सरकार पर करारा हमला बोलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक नए विवाद में घिर गए हैं। राहुल गांधी पर सदन में फ्लाइंग किस के इशारे करने के आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप भाजपा की महिला सांसदों और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लगाया है। भाजपा की कई महिला सांसदों ने इस संबंध में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से शिकायत भी की है। भाजपा की महिला सांसदों का कहना है कि अविश्वास प्रस्ताव पर भाषण देने के बाद सदन से निकलते समय राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस के इशारे किए। लोकसभा में बोलते हुए केंद्रीय महिला एंव बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, मुझ से पहले जिनको यहां बोलने का मौका मिला उन्होंने आज असभ्यता का परिचय दिया है। उन्होंने अपना भाषण खत्म करने के बाद अभद्र व्यवहार किया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
अब राहुल गांधी के फ्लाइंग किस वाले इशारे का वीडियो सामने आ गया है। देखें वीडियो। बीजेपी बिहार ने इस वीडियो को ट्वीट किया है। साथ ही कई अन्य लोगों ने भी सोशल मीडिया पर इस वीडियो को ट्वीट किया है। कृष्ण कांत नामक एक यूजर ने वीडियो ट्ववीट करते हुए लिखा, राहुल गांधी के पूरे भाषण के दौरान भाजपाई हल्ला मचाकर उन्हें चिढ़ा रहे थे। भाषण खत्म होने के बाद भी गली के उचक्कों की तरह बिना मतलब हल्ला मचा रहे थे। जवाब में राहुल गांधी ने #FlyingKiss दिया और हंसकर चले गए।
ये वीडियो देखिए और तय कीजिए कि इसमें अभद्र क्या है? सच तो ये है कि भाजपा का पूरा कुनबा राहुल गांधी से सच में घबराया हुआ है। वे अपना डर और ऑब्सेशन छुपा नहीं पा रहे हैं। मणिपुर को लेकर सत्ता पक्ष ने अब तक कुछ कहा ही नहीं है। विपक्ष मणिपुर पर सवाल पूछ रहा है और वे दुनिया भर का इतिहास बांच रहे हैं।
स्मृति ईराना ने कहा- ऐसा व्यक्ति स्त्रीदेषी
स्मृति ईरानी ने कहा कि जिनको आज मुझसे पहले (राहुल गांधी) वक्तव्य देने का अधिकार दिया गया उन्होंने जाते-जाते एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए। यह केवल एक स्त्रीद्वेषी व्यक्ति ही हो सकता है जो उस संसद में संसद की महिला सदस्यों के रहते हुए फ्लाइंग किस दे। ऐसे गरिमाविहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया।
CCTV फुटेज देखकर राहुल पर हो कार्रवाईः भाजपा सांसद
स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि जहां कानून बनाने वाले बैठते हैं, वहां आज से पहले इस तरह की हरकत कभी नहीं हुई। राहुल गांधी के इस बर्ताव पर स्पीकर से शिकायत करने वाली केंद्रीय मंत्री शोभा कंरदलाजे ने कहा कि पहली बार ये हो रहा है कि संसद के एक सदस्य संसद के अंदर किसी महिला के सामने फ्लाइंग किस दे रहे हैं। वे क्या नेता हैं? हमने आज स्पीकर को शिकायत की है। हमने मांग की है कि CCTV फुटेज देखकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
स्पीकर से की गई शिकायत
मालूम हो कि अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में भाग लेने के बाद राहुल गांधी राजस्थान के लिए रवाना हुए। आरोप है कि लोकसभा से निकलते समय उन्होंने फ्लाइंग किस के इशारे किए। इस मामले में भाजपा की कई महिला सांसदों ने लोकसभा स्पीकर से शिकायत भी की है।
लोकसभा से बाहर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने इस मामले में कहा कि वह फ्लाइंग किस देते हैं। राहुल गांधी को क्या हो गया है? वहां (सदन में) इतनी सारी महिलाएं बैठी हैं। उनमें कोई शिष्टाचार नहीं है।
यह भी पढ़ें - राहुल के बयान पर स्मृति का पलटवार, कहा- मणिपुर न खंडित था, न होगा