राष्ट्रीय

अब नॉर्थ कोरिया ने लेदर जैकेट पहनने पर लगा दी पाबंदी, आखिर तानाशाह ने क्यों लिया ऐसा फैसला ?

नॉर्थ कोरिया में आम लोगों के लेदर जैकेट पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब देश में लंबी लेदर ट्रेंच कोट्स की न तो बिक्री होगी और न ही इन्हें कोई भी शख्स खरीदकर पहन सकेगा।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2021, 6:34 PM IST
north korea bans leather coats to citizens for copy kim jong uns look
north korea bans leather coats to citizens for copy kim jong uns look

नई दिल्ली। जैकेट एक ऐसा विकल्प है, जिसे आप शादी, ऑफिस या किसी छोटी या बड़ी पार्टी में पहन सकते हैं। ये दिखने में जितनी शानदार लगती है, इसे कैरी करना भी उतना ही सहज है। वहीं कई सालों से हर उम्र के लोगों में लेदर जैकेट पहनने का क्रेज देखने को मिल रहा है, लेकिन कैसा हो अगर आपको लेदर जैकेट पहनने की अनुमति ही न दी जाए।

नॉर्थ कोरिया में लेदर जैकेट पर बैन
नॉर्थ कोरिया में अब एक ऐसा ही फैसला लिया गया है। दरअसल, यहां आम लोगों के लेदर जैकेट पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक अब देश में लंबी लेदर ट्रेंच कोट्स की न तो बिक्री होगी और न ही इन्हें कोई भी शख्स खरीदकर पहन सकेगा। बता दें कि नॉर्थ कोरिया में बीते कुछ दिनों से चीन से बहुत सारी लेदर कोट्स इम्पोर्ट करके मंगाई जा रही थीं। वहीं आम लोग इस तरह की कोट को पसंद भी कर रहे थे और इसे खरीदने में दिलचस्पी भी दिखा रहे थे। इसी बीच तानाशाह ने देश में यहा नया नियम लागू कर दिया है।

क्यों लिया गया ये फैसला
अब लोगों के दिमाग में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर लेदर जैकेट पर प्रतिबंध लगाने के पीछे क्या कारण हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर कोरिया के मुखिया किम जोंग उन ने साल 2019 में एक कार्यक्रम में लेदर का काले रंग का ट्रेंच कोट पहना था। इस कार्यक्रम की फुटेज को देश के नेशनल टेलीविजन पर भी दिखाया गया था। इसके बाद से नॉर्थ कोरिया में तमाम लोगों को ऐसे कोट पसंद आने लगे। यही नहीं लोग इसकी जमकर खरीदारी भी कर रहे थे।

ऐसे में सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है। माना जा रहा है कि कोट पहनना किम जोंग उन की कॉपी करने जैसा है और ये उनका अपमान है। यही कारण है कि नॉर्थ कोरिया में अब लेदर जैकेट पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मतलब साफ है कि अब देश में लोग ऐसे कोट या जैकेट नहीं पहन सकेंगे। बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है कि नॉर्थ कोरिया में ऐसा फैसला लिया गया हो, देश के तानाशाह अक्सर ऐसे अजीबो-गरीब फैसले लेते रहते हैं।

Published on:
Also Read
View All
Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

Latur Blast: सामान उतारते समय अचानक फटा कूरियर पार्सल, धमाके से वाहन के शीशे टूटे, इलाके में मची अफरा-तफरी

JDU के पोस्टर से क्यों गायब हुए ललन सिंह? नीरज कुमार के बयान से बिहार की सियासत में हलचल

जदयू में घट रहा ललन सिंह का दबदबा? नीरज कुमार बोले- वरिष्ठ हैं तभी तो केंद्रीय मंत्री हैं, लेकिन पार्टी की साख बचाना जरूरी था

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात