राष्ट्रीय

Nitish Kumar नहीं, इस नेता के नाम है सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

Nitish Kumar How Many Times CM Of Bihar: नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ले ली है। 10 बार सीएम बनने का रिकॉर्ड उनके नाम है, लेकिन सबसे लंबे कार्यकाल में वे आठवें स्थान पर हैं। जानिए देश के सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं की पूरी सूची।

2 min read
Apr 10, 2026
Nitish KumarAnd Pawan Chamling

Nitish Kumar: बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ रही है। बिहार राज्य को अपना नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री अब भूतपूर्व हो गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ले ली। इसके साथ ही यह तय माना जा रहा है कि वे कुछ ही दिनों में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। करीब दो दशकों तक बिहार की सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार का सफर अपने आप में बेहद खास रहा है। उन्होंने 10 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। देश में अब तक कोई भी नेता इतनी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं ले सका। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इतने लंबे राजनीतिक अनुभव के बावजूद वह देश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं की सूची में टॉप पर नहीं हैं।

कार्यकाल लंबा, लेकिन रिकॉर्ड अभी भी दूर


नितीश कुमार ने 10 अप्रैल 2026 को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ले ली। इस मुताबिक उनका कार्यकाल लगभग 19 साल 232 दिन का होगा। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस आंकड़े के साथ वे देश में आठवें स्थान पर ही रहेंगे। कभी यह संभावना जरूर थी कि अगर वे 2025 से 2030 तक का कार्यकाल पूरा करते, तो देश के दूसरे सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता बन सकते थे। लेकिन अब उनके केंद्र की राजनीति में जाने के फैसले के बाद यह संभावना लगभग खत्म हो चुकी है। नितीश कुमार का राजनीतिक करियर काफी लंबा और विविध रहा है। वे 6 बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और करीब 16 साल तक संसद के निचले सदन में रहे। इसके अलावा वे दो बार विधायक और चार बार विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। अब पहली बार वे राज्यसभा का हिस्सा बनने जा रहे हैं

देश के सबसे लंबे समय तक CM रहने वाले नेता


भारत में सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के नाम है, जिन्होंने 24 साल से ज्यादा समय तक इस पद को संभाला। उनके बाद ओडिशा के नवीन पटनायक और पश्चिम बंगाल के ज्योति बसु का नाम आता है।

सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड

क्रमांकनेता का नामराज्यकार्यकाल
1पवन कुमार चामलिंगसिक्किम24 वर्ष 165 दिन
2नवीन पटनायकओडिशा24 वर्ष 99 दिन
3ज्योति बसुपश्चिम बंगाल23 वर्ष 137 दिन
4गेंगोंग अपांगअरुणाचल प्रदेश22 वर्ष 250 दिन
5लाल थानहवलामिजोरम22 वर्ष 60 दिन
6वीरभद्र सिंहहिमाचल प्रदेश21 वर्ष 13 दिन
7माणिक सरकारत्रिपुरा19 वर्ष 363 दिन
8नीतीश कुमारबिहारकरीब 19 वर्ष से अधिक
Also Read
View All